IAS JI • UPSC PREPARATION
UPSC अर्थव्यवस्था MCQ
भारतीय अर्थव्यवस्था पर आधारित 25 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न
कुल प्रश्न : 25
UPSC • IAS • PCS • प्रतियोगी परीक्षाएँ
भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रश्न उत्तर व्याख्या सहित
UPSC CIVIL SERVICE EXAMINATION की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए यहां भारतीय अर्थव्यवस्था के 25 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं यह प्रश्न विशेष रूप से यूपीएससी प्रीलिम्स की तैयारी को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
इस अध्याय में भारतीय अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय आय, जीडीपी, मुद्रास्फीति, मौद्रिक नीति, आरबीआई, बैंकिंग व्यवस्था, रेपो रेट, जीएसटी, पंचवर्षीय योजनाएं, हरित क्रांति, केंद्रीय बजट, गरीबी, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संस्थाएं, और मानव विकास सूचकांक जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प शामिल है सही उत्तर और व्याख्या को सम्मिलित की है।
यूपीएससी अभ्यर्थियों को आर्थिक अवधारणाओं को समझने और अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।
UPSC Economics MCQ – प्रमुख विषय
UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इस लेख में भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल किए गए हैं। ये प्रश्न प्रीलिम्स परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी हैं।
इस लेख में शामिल प्रमुख विषय:
- भारतीय अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय आय और GDP
- मुद्रास्फीति, RBI और मौद्रिक नीति
- बैंकिंग एवं वित्तीय व्यवस्था
- राजकोषीय नीति और केंद्रीय बजट
- GST और कर प्रणाली
- कृषि एवं हरित क्रांति
- गरीबी और बेरोजगारी
- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ
UPSC Prelims की भारतीय अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन से संबंधित अधिक अध्ययन सामग्री के लिए IAS JI पर नियमित विजिट करते रहें।
प्रश्न- 1. अर्थव्यवस्था का जनक किसे कहते हैं?
उत्तर -एडम स्मिथ
व्याख्या – एडमिशन को अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक द वेल्थ ऑफ़ नेशन जो वर्ष 1976 में प्रकाशित की गई थी।
प्रश्न- 2 .भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान कौन लगता है?
उत्तर – राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
व्याख्या- भारत में राष्ट्रीय आय और जीडीपी के संबंध आधिकारिक आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा तैयार किए जाते हैं जिसे (NSO)कहते हैं।
प्रश्न-3. भारत में योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर -1950
व्याख्या -योजना आयोग की स्थापना 15 मार्च 1950 में की गई थी। 1 जनवरी 2015 से इसके स्थान पर नीति आयोग कार्य कर रहा है इसके प्रमुख प्रधानमंत्री होते हैं।
प्रश्न -4. भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना कब शुरू की गई थी?
उत्तर -1991
व्याख्या – भारत की पहली पंचवर्षीय योजना 1951 से 1956 तक चली थी इस इसमें कृषि और सिंचाई को प्राथमिकता दी गई थी।
प्रश्न-5. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर-1935
व्याख्या-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी इसका राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 में किया गया था।
प्रश्न-6. भारत में नोट जारी करने का अधिकार किसके पास होता है?
उत्तर- रिजर्व बैंक आफ इंडिया
व्याख्या- भारत में ₹1 के नोट को छोड़कर अन्य बैंक नोट जारी करने का अधिकार रिजर्व बैंक आफ इंडिया के पास है ₹1 का नोट भारत सरकार जारी करता है।
प्रश्न -7. रेपो रेट का संबंध किस है?
उत्तर -आरबीआई के द्वारा बैंकों के दिए गए ऋण से
व्याख्या-रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया बैको को सरकारी प्रतिभूतियों के बदले अल्पकालिक धन उपलब्ध कराता है।
प्रश्न 8. मुद्रास्फीति किसे कहते हैं?
उत्तर- वस्तु और सेवाओं के सामान्य मूल्य स्तर में वृद्धि।
व्याख्या – जब अर्थव्यवस्था में वास्तु और सेवाओं की सामान्य कीमत लगातार बढ़ती है तो उसे मुद्रास्फीति कहते हैं।
प्रश्न-9 .भारत में वाणिज्यिक बैंकों का बैंक किसे कहते हैं?
उत्तर-रिजर्व बैंक आफ इंडिया
व्याख्या-आरबीआई को बैंकों का बैंक कहते हैं यह बैंकों को नियंत्रित करता है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें ऋण देता है।
प्रश्न-10।भारत में जीएसटी कब लागू हुई थी
उत्तर -1 जुलाई 2017
व्याख्या -भारत में वस्तु एवं सेवा कर जिसको जीएसटी कहते हैं। 1 जुलाई 2017 को लागू की गई थी इसने कहीं अप्रत्यक्ष करों को एक व्यवस्था में शामिल किया है।
प्रश्न-11.भारत की अर्थव्यवस्था किस प्रकार की अर्थव्यवस्था है?
उत्तर – मिश्रित अर्थव्यवस्था
व्याख्या – भारत में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र मिलकर आर्थिक गतिविधियां संचालित करते हैं। इसलिए इसे मिश्रित अर्थव्यवस्था कहते हैं
प्रश्न-12. भारत में हरित क्रांति का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर-खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना
व्याख्या -हरित क्रांति का उद्देश्य उन्नति भेजो अवर को सिंचाई और आधुनिक कृषि तकनीक के माध्यम से खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना था।
प्रश्न -13.भारत में हरित क्रांति के जनक किसे कहते हैं?
उत्तर-एम एस स्वामीनाथन
व्याख्या – डा.एम एस स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति का जनक कहते हैं।
प्रश्न-14. श्वेत क्रांति का संबंध किससें है ?
उत्तर-दूध उत्पादन
व्याख्या -श्वेत क्रांति का संबंध दूध उत्पादन में वृद्धि से है।भारत में इसके प्रमुख सूत्रधार डॉक्टर वर्गीज कुरियन थे।
प्रश्न-15. नीली क्रांति का संबंध किस क्षेत्र से है?
उत्तर – मत्स्य उत्पादन
व्याख्या – नीली क्रांति का उद्देश्य मछली और अन्य जलीय उत्पादन के उत्पादन में वृद्धि करने से हैं
प्रश्न -16. भारत का केंद्रीय बजट कौन प्रस्तुत करता है?
उत्तर . केंद्रीय वित्त मंत्री
व्याख्या -केंद्रीय बजट संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाता है
प्रश्न -17 . प्रत्यक्ष का एक उदाहरण कौन सा है?
उत्तर – आयकर
व्याख्या -प्रत्यक्ष कर वह कर है जिसे भारतीय ने करदाता पर पड़ता है आयकर इसका प्रमुख उदाहरण है ।
प्रश्न-18. जीडीपी का पूरा नाम क्या है?
उत्तर -ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट
व्याख्या – जीडीपी का अर्थ सकल घरेलू उत्पादन है,यह किसी देश की घरेलू सीमा के भीतर एक निश्चित अवधि में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को दर्शाता है।
प्रश्न -19.प्रति व्यक्ति आय की गणना कैसे की जाती है?
उत्तर -राष्ट्रीय आय /कुल जनसंख्या
व्याख्या – किसी देश की राष्ट्रीय आय को उसकी कुल जनसंख्या से भाग देने पर प्रति व्यक्ति आय प्राप्त होती है।
प्रश्न -20. गरीबी रेखा का संबंध किस है ?
उत्तर – न्यूनतम उपभोग और जीवन निर्वस्त्र
व्याख्या – गरीबी रेखा का उपभोग उसे न्यूनतम उपभोग स्टार का आकलन करने के लिए किया जाता है जिसके नीचे रहने वाले लोगों को गरीब माना जाता है।
प्रश्न.21 . विश्व बैंक का मुख्यालय कहां है?
उत्तर-वॉशिंगटन डीसी
व्याख्या -विश्व बैंक का मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में है।
प्रश्न- 22. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ का मुख्यालय कहां है?
उत्तर – वॉशिंगटन डीसी
व्याख्या – आईएमएफ की स्थापना 1944 में ब्रिटेन वुड्स सम्मेलन में की गई थी इसका मुख्यालय व संगठन वाशिंगटन डीसी में है।
प्रश्न. 23 . नाबार्ड की स्थापना कब हुई?
उत्तर-1982
व्याख्या – नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को हुई थी। यह कृषि और ग्रामीण विकास के लिए प्रमुख वित्तीय संस्था है।
प्रश्न – 24.भारत में प्रतिभूति बाजार का नियामक कौन है?
उत्तर -सेबी
व्याख्या -सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड की स्थापना 1988 में हुई थी इस 1992 में वैधानिक दर्जा मिला था ।
प्रश्न – 25 . मानव विकास सूचकांक किस संस्था द्वारा जारी किया जाता है। उत्तर – यूएनडीपी
व्याख्या मानव विकास सूचकांक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी किया जाता है।इसमें स्वास्थ्य शिक्षा और जीवन स्तर को आधार बनाया जाता है।
IAS JI • UPSC PREPARATION
अपनी UPSC तैयारी को बनाएं और मजबूत!
भारतीय अर्थव्यवस्था के इन 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें और अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें। नियमित अभ्यास और सही अध्ययन सामग्री से सफलता की राह आसान बनाएं।
Visit IAS JIUPSC • IAS • PCS • General Studies