संविधान की प्रस्तावना

IAS JI • INDIAN POLITY

📜 संविधान की प्रस्तावना

Preamble of the Indian Constitution

 

भारतीय संविधान की प्रस्तावना संविधान का परिचय एवं उसकी मूल भावना को व्यक्त करती है। इसमें भारत के आदर्शों, उद्देश्यों और उन मूल सिद्धांतों का उल्लेख किया गया है, जिनके आधार पर भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का निर्माण हुआ है।

✨ प्रस्तावना के प्रमुख आदर्श

सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न • समाजवादी • पंथनिरपेक्ष • लोकतंत्रात्मक • गणराज्य

न्याय • स्वतंत्रता • समता • बंधुता

UPSC • UKPSC • SSC • अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ

IAS JI | भारतीय राजव्यवस्था का महत्वपूर्ण अध्ययन

(Preamble of the Constitution)

📜 प्रस्तावना का परिचय

सर्वप्रथम अमेरिकी संविधान में प्रस्तावना को सम्मिलित किया गया था। तदुपरांत कई अन्य देशों ने भी इसे अपनाया, जिनमें भारत भी शामिल है। प्रस्तावना संविधान के परिचय अथवा भूमिका को कहते हैं। इसमें संविधान का सार निहित होता है। प्रख्यात न्यायविद् एवं संवैधानिक विशेषज्ञ एन. ए. पालकीवाला ने प्रस्तावना को ‘संविधान का परिचय पत्र’ कहा है।

⭐ परीक्षा उपयोगी तथ्य

भारतीय संविधान की प्रस्तावना संविधान के मूल आदर्शों, उद्देश्यों और दर्शन को संक्षेप में प्रस्तुत करती है।

 

भारतीय संविधान की प्रस्तावना पंडित नेहरू द्वारा बनाए और पेश किए गए एवं संविधान सभा’ द्वारा अपनाए गए ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ पर आधारित है। इसे 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा संशोधित किया गया, जिसने इसमें समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता शब्द सम्मिलित किए।

संविधान के प्रस्तावना की विषय-वस्तु अपने वर्तमान स्वरूप में प्रस्तावना को इस प्रकार पढ़ा जाता है:

“हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए और इसके समस्त नागरिकों को

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय,विचार, अभिव्यक्ति, धर्म, विश्वास व उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा

व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता सुनिश्चित करने वाला, बंधुत्व बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर

अपनी इस संविधान सभा में आज दिनांक 26 नवंबर, 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”

प्रस्तावना के तत्व प्रस्तावना में चार मूल तत्व हैं:

📜 प्रस्तावना के प्रमुख तत्व

1. संविधान के अधिकार का स्रोत

प्रस्तावना स्पष्ट करती है कि भारतीय संविधान की शक्ति का मूल स्रोत भारत की जनता है। इसके अनुसार संविधान को भारत के लोगों ने स्वयं अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया है।

2. भारत की प्रकृति

प्रस्तावना घोषणा करती है कि भारत एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। ये शब्द भारत की राजनीतिक एवं संवैधानिक व्यवस्था की मूल प्रकृति को दर्शाते हैं।

3. संविधान के उद्देश्य

प्रस्तावना में न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता को संविधान के प्रमुख उद्देश्य के रूप में शामिल किया गया है। इन आदर्शों का लक्ष्य समाज में समानता, गरिमा और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

4. संविधान लागू होने की तिथि

भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। संविधान के अधिकांश प्रावधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुए। इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

⭐ UPSC परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

 

भारत की राजव्यवस्था प्रस्तावना में मुख्य शब्द प्रस्तावना में कुछ मुख्य शब्दों का उल्लेख किया गया है। ये शब्द हैं-संप्रभुता, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य, चाय, स्वतंत्रता, समता व बंधुत्व। इनका विस्तार से उल्लेख नीचे किया गया है:

1. संप्रभुता

संप्रभु शब्द का आशय है कि, भारत न तो किसी अन्य देश पर निर्भर है और न ही किसी अन्य देश का डोमिनियन हैं’। इसके ऊपर और कोई शक्ति नहीं है और यह अपने मामलों (आंतरिक अथवा बाहरी) का निःतारण करने के लिए स्वतंत्र है।

यद्यपि वर्ष 1949 में भारत ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता स्वीकार करते हुए ब्रिटेन को इसका प्रमुख माना, तथापि संविधान से अलग यह घोषणा किसी भी तरह से भारतीय संप्रभुता’ को प्रभावित नहीं करती। इसी प्रकार भारत की संयुक्त राष्ट्र में सदस्यता उसकी संप्रभुता को किसी मायने में सीमित नहीं करती।

एक संप्रभु राज्य होने के नाते भारत किसी विदेशी सीमा अधिग्रहण अथवा किसी अन्य देश के पक्ष में अपनी सीमा के किसी हिस्से पर से दावा छोड़ सकता है’।

2. समाजवादी

वर्ष 1976 के 42वें संविधान संशोधन से पहले भी भारत के संविधान में, नीति-निदेशक सिद्धांतों के रूप में समाजवादी लक्षण मौजूद थे। दूसरे शब्दों में, जो बात पहले संविधान में अंतर्निहित थी, उसे स्पष्ट रूप से जोड़ दिया गया और फिर कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी स्वरूप को स्थापित करने के लिए 1955 में अवाडी सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर उसके अनुसार कार्य किया।

यह बात ध्यान देने योग्य है कि भारतीय समाजवाद ‘लोकतांत्रिक समाजवाद’ है न कि ‘साम्यवादी समाजवाद’, जिसे ‘राज्याश्रित समाजवाद’ भी कहा जाता है, जिसमें उत्पादन और वितरण के सभी साधनों का राष्ट्रीयकरण और निजी संपत्ति का उन्मूलन शामिल है। लोकतांत्रिक समाजवाद मिश्रित अर्थव्यवस्था में आस्था रखता है, जहां सार्वजनिक व निजी क्षेत्र साथ-साथ मौजूद रहते हैं। जैसा कि सर्वोच्च न्यायालय कहता है, “लोकतांत्रिक समाजवाद का उद्देश्य गरीबी, उपेक्षा, बीमारी व अवसर की असमानता’ को समाप्त करना है।” भारतीय समाजवाद मार्क्सवाद और गांधीवाद का मिला-जुला रूप है, जिसमें गांधीवादी समाजवाद की ओर ज्यादा झुकाव है। उदारीकरण, निजीकरण एवं वैश्वीकरण की नयी आर्थिक नीति (1991) ने हालांकि भारत के समाजवादी प्रतिरूप को थोड़ा लचीला बनाया है।

३. धर्मनिरपेक्ष

धर्मनिरपेक्ष शब्द को भी 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा जोड़ा गया। जैसा कि उच्चतम न्यायालय ने भी 1974 में कहा था। यद्यपि ‘धर्मनिरपेक्ष राज्य” शब्द का स्पष्ट रूप से संविधान में उल्लेख नहीं किया गया था तथापि इसमें कोई संदेह नहीं है कि, संविधान के निर्माता ऐसे ही राज्य की स्थापना करना चाहते थे। इसीलिए संविधान में अनुच्छेद 25 से 28 (धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार) जोड़े गए।

भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता की सभी अवधारणाएं विद्यमान हैं अर्थात हमारे देश में सभी धर्म समान हैं और उन्हें सरकार का समान समर्थन प्राप्त है।

4. लोकतांत्रिक

संविधान की प्रस्तावना में एक लोकतांत्रिक” राजव्यवस्था की परिकल्पना की गई है। यह प्रचलित संप्रभुता के सिद्धांत पर आधारित है अर्थात सर्वोच्च शक्ति जनता के हाथ में हो। लोकतंत्र दो प्रकार का होता है- प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष । प्रत्यक्ष लोकतंत्र में लोग अपनी शक्ति का इस्तेमाल प्रत्यक्ष रूप से करते हैं, जैसे-स्विट्जरलैंड में। प्रत्यक्ष लोकतंत्र के चार मुख्य औजार हैं, इनके नाम हैं- परिपृच्छा (Referendum), पहल (Initia-tive), प्रत्यावर्तन या प्रत्याशी को वापस बुलाना (Recall) तथा जनमत संग्रह (Plebiscite)”। दूसरी ओर अप्रत्यक्ष लोकतंत्र में लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि सर्वोच्च शक्ति का इस्तेमाल करते के लोकतंत्र को प्रतिनिधि लोकतंत्र भी कहा जाता है। यह दो प्रकार हैं और सरकार चलाते हुए कानूनों का निर्माण करते हैं। इस प्रकार का होता है-संसदीय और राष्ट्रपति के अधीन है, जिसमें कार्यकारिणी अपनी सभी नीतियों और कार्यों के लिए भारतीय संविधान में प्रतिनिधि संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था चुनाव, कानून की सर्वोच्चता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता व भेदभाव विधायिका के प्रति जवाबदेह है। वयस्क मताधिकार, सामयिक का अभाव भारतीय राज्यव्यवस्था के लोकतांत्रिक लक्षण के स्वरूप हैं। बृहद रूप में किया है, जिसमें न केवल राजनीतिक लोकतंत्र बल्कि संविधान की प्रस्तावना में लोकतांत्रिक शब्द का इस्तेमाल सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र को भी शामिल किया गया है।

संविधान की प्रस्तावना 

इस आयाम पर डॉ. अम्बेडकर ने 25 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा में दिए गए अपने समापन भाषण में विशेष बल देते हुए कहा था-“राजनीतिक लोकतंत्र तब तक स्थाई नहीं बन सकता जब तक कि उसके मूल में सामाजिक लोकतंत्र नहीं हो। सामाजिक लोकतंत्र का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है वह जीवन शैली जो स्वाधीनता, समानता तथा भ्रातृत्व को मान्यता देती हो। स्वाधीनता, समानता और भ्रातृत्व के सिद्धांतों को अलग से एक त्रयी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। ये आपस में मिलकर एक त्रयी की रचना इस अर्थ में करते हैं कि यदि इनमें से एक को भी अलग कर दिया जाए तो लोकतंत्र का उद्देश्य ही पराजित हो जाता है। स्वाधीनता को समानता से अलग नहीं किया जा सकता और समानता को स्वाधीनता से अलग नहीं किया जा सकता उसी प्रकार स्वाधीनता और समानता को भ्रातृत्व या बंधुत्व से भी अलग नहीं किया जा सकता। समानता के अभाव में स्वाधीनता से कुछ का आधिपत्य अनेक पर स्थापित होने की स्थिति बनेगी। समानता बिना स्वाधीनता के, वैयक्तिक पहल अथवा उद्यम को समाप्त कर देगी। “124

इसी संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय ने 1997 में व्यवस्था दी, “संविधान एक समत्वपूर्ण सामाजिक व्यवस्था की स्थापना का लक्ष्य रखता है, जिससे कि प्रत्येक नागरिक को भारत गणराज्य के सामाजिक सर्व आर्थिक लोकतंत्र में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान किया जा सके।”

5. गणतंत्र,

एक लोकतांत्रिक राज्यव्यवस्था को दो वर्गों में बांटा जा सकता है- राजशाही और गणतंत्र। राजशाही व्यवस्था में राज्य का प्रमुख (आमतौर पर राजा या रानी) उत्तराधिकारिता के माध्यम से पद पर आसीन होता है; जैसा कि ब्रिटेन में। वहीं गणतंत्र में राज्य प्रमुख हमेशा प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से एक निश्चित समय के लिए चुनकर आता है, जैसे-अमेरिका। इसलिए भारतीय संविधान की प्रस्तावना में गणतंत्र का अर्थ यह है कि भारत का प्रमुख अर्थात् राष्ट्रपति चुनाव के जरिए सत्ता में आता है। उसका चुनाव पांच वर्ष के लिए अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। गणतंत्र के अर्थ में दो और बातें शामिल हैं। पहली यह कि राजनैतिक संप्रभुता किसी एक व्यक्ति जैसे राजा के हाथ में होने की बजाए लोगों के हाथ में होती है और दूसरी, किसी भी विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग की अनुपस्थिति। इसलिए हर सार्वजनिक कार्यालय बगैर किसी भेदभाव के प्रत्येक नागरिक के लिए खुला होगा।

 

6.न्याय -प्रस्तावना में न्याय तीन भिन्न रूपों में शामिल हैं- सामाजिक, अधिक व राजनीत्तिक। इनकी सुरक्षा मौलिक अधिकार व नीति निदेशक सिद्धांतों के विभिन्न उपबंधों के जरिए की जाती है।

सामाजिक न्याय का अर्थ है- हर व्यक्ति के साथ जाति, रंग, धर्म, लिंग के आधार पर बिना भेदभाव किए समान व्यवहार। इसका मतलब है समाज में किसी वर्ग विशेष के लिए विशेषाधिकारों की अनुपस्थिति और अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग तथा ‘महिलाओं की स्थिति में सुधार।

आर्थिक न्याय का अर्थ है कि आर्थिक कारणों के आधार पर किसी भी व्यक्ति से भेदभाव नहीं किया जाएगा। इसमें संपदा, आय व संपत्ति की असमानता को दूर करना भी शामिल है। सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय का मिला-जुला रूप ‘अनुपाती न्याय’ को परिलक्षित करता है।

राजनीतिक न्याय का अर्थ है कि हर व्यक्ति को समान राजनीतिक अधिकार प्राप्त होंगे, चाहे वो राजनीतिक दफ्तरों में प्रवेश की बात हो अथवा अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का अधिकार। सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय के इन तत्वों को 1917 की रूसी क्रांति से लिया गया है।

7. स्वतंत्रता

स्वतंत्रता का अर्थ है- लोगों की गतिविधियों पर किसी प्रकार की रोकटोक की अनुपस्थिति तथा साथ ही व्यक्ति के विकास के लिए अवसर प्रदान करना ।

प्रस्तावना हर व्यक्ति के लिए मौलिक अधिकारों के जरिए अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुरक्षित करती है। इनके हनन के मामले में कानून का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।जैसा कि प्रस्तावना में कहा गया है कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक चलाने के लिए स्वतंत्रता परम आवश्यक है। हालांकि स्वतंत्रता का अभिप्राय यह नहीं है कि हर व्यक्ति को कुछ भी करने का लाइसेंस मिल गया हो। स्वतंत्रता के अधिकार का इस्तेमाल संविधान में लिखी सीमाओं के भीतर ही किया जा सकता है। संक्षेप में कहा जाए तो प्रस्तावना में प्रदत्त स्वतंत्रता एवं मौलिक अधिकार शर्तरहित नहीं हैं।हमारी प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के आदशों को फ्रांस की क्रांति (1789-1799 ई.) से लिया गया है।

समता:-

समता का अर्थ है- समाज के किसी भी वर्ग के लिए विशेषाधिकार अवसर प्रदान करने के उपबंध।

बसर प्रदान करने के का प्रस्तावना हर नागरिक को स्थिति और अवसर की समता प्रदान करती है। इस उपबंध में समता के तीन

शामिल हैं- नागरिक, राजनीतिक व आर्थिक।

राबॉलिक अधिकारों पर निम्न प्रावधान नागरिक समता को

⚖️ समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14 से 18)

(अ) विधि के समक्ष समता (अनुच्छेद 14)

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 सभी व्यक्तियों को विधि के समक्ष समानता तथा विधियों के समान संरक्षण का अधिकार प्रदान करता है। इसका अर्थ है कि कानून की नजर में सभी व्यक्ति समान हैं और किसी भी व्यक्ति के साथ मनमाना भेदभाव नहीं किया जा सकता।

(ब) भेदभाव का निषेध (अनुच्छेद 15)

अनुच्छेद 15 राज्य को धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर नागरिकों के विरुद्ध भेदभाव करने से रोकता है। यह दुकानों, सार्वजनिक भोजनालयों, होटलों तथा सार्वजनिक उपयोग के स्थानों तक पहुँच में भी निर्धारित आधारों पर भेदभाव को प्रतिबंधित करता है।

(स) लोक नियोजन में अवसर की समता (अनुच्छेद 16)

अनुच्छेद 16 सरकारी नौकरियों और सार्वजनिक पदों पर नियुक्ति के मामलों में सभी नागरिकों को अवसर की समानता प्रदान करता है। इसमें धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, वंश, जन्मस्थान या निवास के आधार पर निर्धारित परिस्थितियों के अतिरिक्त भेदभाव का निषेध किया गया है। संविधान में कुछ वर्गों के लिए आरक्षण के विशेष प्रावधान भी किए गए हैं।

(द) अस्पृश्यता का अंत (अनुच्छेद 17)

अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता का अंत करता है और किसी भी रूप में इसके आचरण को निषिद्ध घोषित करता है। अस्पृश्यता से उत्पन्न किसी भी निर्योग्यता को लागू करना कानून के अनुसार दंडनीय अपराध है। इसके क्रियान्वयन के लिए संसद ने नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 बनाया।

(इ) उपाधियों का अंत (अनुच्छेद 18)

अनुच्छेद 18 राज्य को सैन्य और शैक्षणिक विशिष्टताओं को छोड़कर अन्य उपाधियाँ प्रदान करने से रोकता है। भारत का कोई नागरिक किसी विदेशी राज्य से उपाधि स्वीकार नहीं कर सकता। इसका उद्देश्य समाज में कृत्रिम विशेषाधिकार और असमानता को समाप्त करना है।

⭐ UPSC तथ्य: समानता का अधिकार – अनुच्छेद 14 से 18

 

(इ) उपाधियों का अंत (अनुच्छेद-18)।

संविधान में दो ऐसै उपबंध हैं, जो राजनीतिक समता को सुनिश्चित करते प्रतीत होते हैं। प्रथम है कि धर्म, जाति, लिंग अथवा वर्ग के आधार पर किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल होने के अयोग्य करार नहीं दिया जाएगा (अनुच्छेद-325) तथा दूसरा है, लोकसभा और विधानसभाओं के लिए वयस्क मतदान का प्रावधान (अनुच्छेद-326) राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत (अनुच्छेद-39) महिला तथा पुरुष को जीवन यापन के लिए पर्याप्त साधन और समान काम के “लिए समान वेतन के अधिकार को सुरक्षित करते हैं।

9. बंधुत्व

बंधुत्व का अर्थ है- भाईचारे की भावना)। संविधान एकल नागरिकता के एक तंत्र के माध्यम से भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। मौलिक कर्तव्य (अनुच्छेद-51क) भी कहते हैं कि यह हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य होगा कि वह धार्मिक, भाषायी, क्षेत्रीय अथवा वर्ग विविधताओं से ऊपर उठ सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावेना को प्रोत्साहित करेगा।

प्रस्तावना कहती है कि बंधुत्व में दो बातों को सुनिश्चित करना होगा। पहला, व्यक्ति का सम्मान और दूसरा, देश की एकता और अखंडता अखंडता यशब्द को 42वें संविधान संशोधन अधिनियम,

1976 द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया।संविधान सभा की प्रारूप समिति के एक सदस्य के. एम. मुंशी के अनुसार, ‘व्यक्ति के गौरव’ का अर्थ यह है कि संविधान न केवलवास्तविक रूप में भलाई तथा लोकतांत्रिक तंत्र की मौजूदगी सुरक्षित करता है बल्कि यह भी मानता है कि हर व्यक्ति का व्यक्तित्व पवित्र है। इस पर किसी व्यक्ति के गौरव को सुनिश्चित करने अधिकार और नीति-निदेशक तत्वों के कुछ प्रावधान बल देते हैं। इसके अलावा मौलिक कर्तव्यों (51-क) में कहा गया है कि, भारत के हर नागरिक की यह जिम्मेदारी होगी कि वह स्त्री के गौरव को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी हरकत का त्याग करे और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे।

‘देश की एकता और अखंडता’ पद में राष्ट्रीय अखंडता के दोनों मनोवैज्ञानिक और सामायी आयाम शामिल हैं। संविधान के अनुच्छेद 1 में भारत का वर्णन ‘राज्यों के संघ’ के रूप में किया गया है ताकि यह बात स्पष्ट हो जाए कि राज्यों को संघ से अलग होन का कोई अधिकार नहीं है। इससे भारतीय संघ की बदली न जा सकने वाली प्रकृति का परिलक्षण होता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय अखंडता इत्यादि जैसी बाधाओं पर पार पाना है।

के लिए बाधक, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाषावाद

प्रस्तावना का महत्व

प्रस्तावना में उस आधारभूत दर्शन और राजनीतिक, धार्मिक व नैतिक मौलिक मूल्यों का उल्लेख है जो हमारे संविधान के आधार हैं। इसमें संविधान सभा की महान और आदर्श सोच उल्लिखित है। इसके अलावा यह संविधान की नींव रखने वालों के सपनों और अभिलाषाओं का परिलक्षण करती है। संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संविधान सभा के अध्यक्ष सर अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर के शब्दों में, “संविधान की प्रस्तावना हमारे दीर्घकालिक सपनों का विचार है।”

संविधान सभा की प्रारूप समिति के सदस्य के. एम. मुंशी के भविष्यफल है।’ अनुसार, प्रस्तावना ‘हमारी संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य का

ने संविधान की प्रस्तावना के संबंध में कहा, ‘प्रस्तावना संविधान का सबसे सम्मानित भाग है। यह संविधान की आत्मा है। यह संविधान की कुंजी है। यह संविधान का आभूषण है। यह एक उचित स्थान है जहां से कोई भी संविधान का मूल्यांकन कर सकता है।’ संविधान सभा के एक अन्य सदस्य पंडित ठाकुर दास भार्गव

की प्रस्तावना लिखने वालों को राजनीतिक बुद्धिजीवी कहकर अपना सुप्रसिद्ध अंग्रेज राजनीतिशास्त्री सर अर्नेस्ट बार्कर संविधान सम्मान देते हैं। वह प्रस्तावना को संविधान का ‘कुंजी नोट कहते हैं। वह प्रस्तावना के पाठ से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक प्रिसिंपल्स ऑफ सोशल एंड पॉलिटिकल

ब्योरी (1951) की शुरुआत में इसका उल्लेख किया है।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एम हिदायतुल्लाह मानते हैं, “प्रस्तावना अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के समान है, लेकिन यह एक घोषणा से भी ज्यादा है। यह हमारे संविधान की आत्मा है जिसमें हमारे राजनीतिक समाज के तौर-तरीकों को दर्शाया गया है। इसमें गंभीर संकल्प शामिल हैं, जिन्हें एक क्रांति ही परिवर्तित कर सकती है”।”

संविधान के एक भाग के रूप में प्रस्तावना प्रस्तावना को लेकर एक विवाद रहता है कि क्या यह संविधान का एक भाग है या नहीं।

बेरूबाड़ी संघ मामले (1960)” में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रस्तावना संविधान में निहित सामान्य प्रयोजनों को दर्शाता है और इसलिए संविधान निर्माताओं के मस्तिष्क के लिए एक कुंजी है। इसके अतिरिक्त अनुच्छेद में प्रयोग की गई व्यवस्थाओं के अनेक अर्थ निकलते हैं। इस व्यवस्था के उद्देश्य को प्रस्तावना में शामिल किया गया है। प्रस्तावना की विशेषता को स्वीकारने के लिए इस उद्देश्य के बारे में व्याख्या करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रस्तावना संविधान का भाग नहीं है।

केशवानंद भारती मामले (1973)” में उच्चतम न्यायालय ने पूर्व व्याख्या को अस्वीकार कर दिया और यह व्यवस्था दी कि प्रस्तावना संविधान का एक भाग है। यह महसूस किया गया कि प्रस्तावना संविधान का अति महत्वपूर्ण हिस्सा है और संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित महान विचारों को ध्यान में रखकर संविधान का अध्ययन किया जाना चाहिए। एल.आई.सी. ऑफ इंडिया मामले (1995) में भी पुनः उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी कि प्रस्तावना संविधान का आंतरिक हिस्सा है।

संविधान के अन्य भागों की तरह ही संविधान सभा ने प्रस्तावना को भी बनाया परन्तु तब जबकि अन्य भाग पहले से ही बनाये जा चुके थे। प्रस्तावना को अंत में शामिल किए जाने का कारण यह था कि इसे सभा द्वारा स्वीकार किया गया। जब प्रस्तावना पर मत 45 व्यक्त किया जाने लगा तो संविधान सभा के अध्यक्ष ने कहा, ‘प्रश्न यह है कि क्या प्रस्तावना संविधान का भाग है”।’ इस प्रस्ताव को तब स्वीकार कर लिया गया। लेकिन उच्चतम न्यायालय द्वारा वर्तमान मत दिए जाने के बाद कि प्रस्तावना संविधान का भाग है, यह संविधान के जनकों के मत से साम्यता रखता है।

📜 प्रस्तावना की प्रकृति एवं विशेषताएँ

1. विधायिका की शक्तियों का स्रोत नहीं

प्रस्तावना न तो विधायिका की शक्ति का स्रोत है और न ही उसकी शक्तियों पर किसी प्रकार का प्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाती है। विधायिका की शक्तियाँ संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों से प्राप्त होती हैं। प्रस्तावना मुख्य रूप से संविधान के उद्देश्यों और आदर्शों को स्पष्ट करती है।

2. गैर-न्यायिक प्रकृति

प्रस्तावना अपने आप में न्यायालय द्वारा सीधे लागू कराई जाने वाली व्यवस्था नहीं है। अर्थात इसके प्रावधानों को स्वतंत्र रूप से न्यायालय में लागू कराने का अधिकार नहीं मिलता। हालांकि, संविधान की व्याख्या करते समय न्यायालय प्रस्तावना की सहायता ले सकता है।

⭐ परीक्षा उपयोगी तथ्य: प्रस्तावना संविधान का हिस्सा है, लेकिन यह अपने आप में न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं है। केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973) मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा है।

 

⚖️ प्रस्तावना का संवैधानिक महत्व एवं न्यायिक व्याख्या

1. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973)

केशवानंद भारती मामले (1973) में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने पूर्व के निर्णय (बेरुबारी संघ मामला, 1960) की व्याख्या को बदलते हुए यह व्यवस्था दी कि प्रस्तावना संविधान का अभिन्न अंग है। न्यायालय ने माना कि प्रस्तावना में उल्लिखित महान आदर्शों और उद्देश्यों को ध्यान में रखकर संविधान के प्रावधानों की व्याख्या की जानी चाहिए।

2. एल.आई.सी. ऑफ इंडिया मामला (1995)

एल.आई.सी. ऑफ इंडिया बनाम कंज्यूमर एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर (1995) मामले में भी सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना के संवैधानिक महत्व को स्वीकार किया और इसे संविधान का अभिन्न हिस्सा माना। प्रस्तावना संविधान के मूल उद्देश्यों, आदर्शों और दर्शन को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

⭐ UPSC परीक्षा उपयोगी तथ्य: केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973) के निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा है। संसद प्रस्तावना में संशोधन कर सकती है, लेकिन संविधान के मूल ढाँचे को नष्ट नहीं कर सकती।

📚 IAS JI | UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी नोट्स

📌 FAQ QUESTION महत्वपूर्ण उत्तर एक नजर में

  1. संविधान का परिचयात्मक भाग – प्रस्तावना।
  2. आधार – उद्देश्य प्रस्ताव।
  3. उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुतकर्ता – जवाहरलाल नेहरू।
  4. प्रस्तावना वाला पहला संविधान – अमेरिका।
  5. भारत की प्रकृति – सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य।
  6. न्याय – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक।
  7. स्वतंत्रता – विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना।
  8. प्रस्तावना में संशोधन – 1976।
  9. जोड़े गए शब्द – समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता।
  10. प्रस्तावना संविधान का हिस्सा – हाँ।
  11. परिचय पत्र कहने वाले – एन. ए. पालकीवाला।
  12. न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय – नहीं।
  13. बंधुता का उद्देश्य – व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता।
  14. संविधान अंगीकृत – 26 नवंबर 1949।
  15. संसद संशोधन कर सकती है – हाँ, मूल ढाँचे की सीमा के अधीन।

READ –

Shape the Future with Economics

📚

आपकी सफलता की शुरुआत सही तैयारी से!

भारतीय संविधान की प्रस्तावना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों, संवैधानिक आदर्शों और सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख निर्णयों का अध्ययन आपने पूरा किया। अब अपनी तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास करें और महत्वपूर्ण प्रश्नों को दोहराते रहें।

✨ IAS JI के साथ आगे बढ़ें

UPSC, UKPSC, SSC, रेलवे, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण नोट्स, करंट अफेयर्स और अभ्यास प्रश्न पढ़ते रहें।

🌐 IAS JI पर और पढ़ें

पढ़ें • समझें • अभ्यास करें • सफलता प्राप्त करें

IAS JI

Your Learning Partner for Competitive Exams

 

 

 

 

Leave a Reply