वैश्विक भूख सूचकांक

IAS JI • UPSC SPECIAL

🌍 अंतरराष्ट्रीय सूचकांक एवं रिपोर्ट

 

विश्व के विभिन्न देशों की सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास संबंधी स्थिति को समझने के लिए अंतरराष्ट्रीय सूचकांक और रिपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

📚 UPSC परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण अध्ययन

प्रमुख वैश्विक रिपोर्ट, जारी करने वाली संस्थाएँ, भारत की रैंकिंग और संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का सरल एवं व्यवस्थित अध्ययन।

UPSC • UKPSC • SSC • अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ

IAS JI | पढ़ें • समझें • सफलता की ओर बढ़ें 

परीक्षा उपयोगिता : UPSC, UPCS, SSC,CDS, रेलवे एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं

 

1.वैश्विक भूख सूचकांक का परिचय

वैश्विक बुक सूचकांक ग्लोबल हंगर इंडेक्सजी एच आई एक वार्षिक रिपोर्ट है जिसके माध्यम से विश्व के विभिन्न देशों में भूख और कुपोषण की स्थिति का आकलन किया जाता है यह सूचकांक केवल भोजन की उपलब्धता पर ध्यान नहीं देता है बल्कि जनसंख्या के पोषण स्तर तथा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण संकेत को भी शामिल करता हैइस इंडेक्स को विश्व की महत्वपूर्ण इंडेक्स में शामिल किया गया हैहम जानते हैं की बुक एक बहु आयामी समस्याएं इसका संबंध पर्याप्त भोजन न मिलने पौष्टिक आहार की कमी बच्चों के शारीरिक विकास में बड़ा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से हो सकता है यह कारण है की बुक का आकलन करने के लिए केवल यह जानना पर्याप्त नहीं होगा कि किसी देश में कितना भोजन उत्पादित किया जाता है यह भी समझना आवश्यक होगा कि लोगों को पर्याप्त भोजन और पौष्टिक कैलोरी भरपूर मात्रा में मिल रही है या नहीं वैश्विक बुक सूचकांक किसी व्यापक दृष्टिकोण के आधार पर तैयार किया जाता है इसका महत्वपूर्ण उद्देश्य बुक की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना विभिन्न देशों की स्थिति को समझना और भूख कम करने के प्रयासों पर ध्यान आकर्षित करना होता है |

2.वैश्विक बुक सूचकांक 2026 के प्रमुख विशेषताएं

वैश्विक भूख सूचकांक 2026 की अघोलिखित विशेषताएं हैं । इस रिपोर्ट के अनुसार बेसिक बुक सूचकांक की आधिकारिक वेबसाइट पर जो उपलब्धता 2026 को दर्शा रहे हैं वह भारत के भूख सूचकांक के अनुसार भारत का स्कोर 24.01 रिकॉर्ड किया है। और उसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

इंडेक्स 122 देश से ली गई है । इसमें भारत की स्थिति दयनीय है।

वैश्विक बुक सूचकांक को कौन सी संस्था जारी करती है ।

इस इंडेक्स कोतीन महत्वपूर्ण संस्थाओं के द्वारा प्रकाशित करवाया जाता है जो अधोलिखित है ।

1.कंसर्न वर्ल्डवाइड

यह संस्था विश्व की महान संस्थानों में से एक है ।कंसेंट वर्ल्ड वाइड एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन है I यह गरीबी भूख और मानवीय संकटों से प्रभावित समुदायों की सहायता करने के लिए कार्य कर रही है ।

२.वर्ल्ड हंगर हिल्फे 

वर्ल्ड हंगर हिल्फे जर्मनी का एक मानवीय सहायता एवं विकास संगठन है । यह भूख और गरीबों को कम करने तथा खाद्य सुरक्षा को सुरक्षा को बेहतर वह मजबूत बनाने से संबंधित कार्य कर रहा है । 

 

3. इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल लॉ ऑफ़ पीस एंड आर्म्ड कान्फिल्कट [IFHV] 

 

यह जर्मनी के रह विश्वविद्यालय से संबंधित एक शोध संस्थान है । यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और शांति और सशस्त्र संघर्ष से जुड़े विषयों पर शोध करता है|

Note -वैश्विक भूख सूचकांक भारत सरकार के द्वारा जारी नहीं किया जाता है।

 

वैश्विक भूख सूचकांक की गणना के चार प्रमुख संकेतक है जिनके बाद ही यह रिपोर्ट सामने आती हैं ।

 

 1. अल्प पोषण 

अल्प पोषण का अभिप्राय किसी व्यक्ति को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने की आवश्यक ऊर्जा प्रदान करने वाले पर्याप्त भोजन नियमित रूप से नहीं मिल रहा है यह संकेतक पूरी जनसंख्या से संबंधित है जिसमें बच्चों और वयस्क दोनों को शामिल किया जाता है ।

अल्प पोषण की स्थिति में कई कर्म से उत्पन्न हो सकती है जो अधोलिखितहै

1.पर्याप्त भोजन तक पहुंच काअभाव

२.परिवार कीकमाई

३ .खाद्य पदार्थों की कीमतों  में वृद्धि

4.प्राकृतिक आपदाएं और खाद आपूर्ति में व्यवधान

5.सामाजिक एवं आर्थिक असमानताएं

यह उक्त बिंदु बताते हैं कि किसी देश की कितनी जनसंख्या पर्याप्त कैलोरी तक नही पहुंच पा रही है।

२.बाल अवरुद्ध विकास :-

बाल अमृत विकास का अभिप्राय 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे की लंबाई उसकी आयु के अनुपात से कम होना है यह संभवत लंबे समय तक अपर्याप्त पोषण बार-बार होने वाली बीमारियां और प्रतिकूल जीवन परिस्थितियों से जुड़ा होता है बाल अवरुद्ध विकास के प्रमुख कर्म में निम्नलिखित बिंदु शामिल हो सकते हैं ।

1.गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त मात्रा पोषण ।

2 .बच्चों को पर्याप्त और संतुलित आहार न मिलाना ।

3 . बच्चों में बार-बार संक्रमण होना

4.स्वच्छ जल और स्वच्छता में कमी I

5. स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच

उक्त बिंदु बाल अवरुद्ध विकास की पूर्ण परिभाषा देते हैं यह लंबे समय तक कुपोषण से ग्रसित रहने वाले बच्चों के शारीरिक विकास पर को प्रभाव डालते हैं यह उनके जीवन उनके सीखने और संख्यात्मक विकास को भी प्रभावित कर सकते हैं ।

3 .बाल दुर्बलता :-

बाल दुर्बलता का अभिप्राय 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे का वजन उसकी लंबाई के अनुपात से कम होना है यह तिरु कुपोषण का एक महत्वपूर्ण संकेत है इसका संबंध हाल ही में पर्याप्त भोजन का न मिलाना बीमारी या अन्य प्रतिकूल परिस्थिति हो सकता है ।

इसके अधो कारण है जो निम्न है।

1.पर्याप्त भोजन का अभाव

2 . दस्त एवं अन्य संक्रामक बीमारियां 

3 .भोजन से पोषण तत्वों का पर्याप्त अवशोषण ना होना 

4.आपदा या संकट के कारण खाद्य उपलब्धता में कमी

5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर 

यह संकेत है कि बच्चा कुपोषण से लड़ने के लिए कितना सक्षम है कुपोषण बच्चों को रोगों से लड़ने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है । इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता स्वच्छता सुरक्षित पेयजल और जीवन परिस्थितियों भी बाल मृत्यु दर को प्रभावित करती

🌍 अंतरराष्ट्रीय सूचकांक एवं रिपोर्ट – FAQ प्रश्न एवं उत्तर

1. अंतरराष्ट्रीय सूचकांक क्या होते हैं?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय सूचकांक ऐसे मापदंड होते हैं, जिनके माध्यम से विश्व के विभिन्न देशों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, पर्यावरणीय और विकास संबंधी स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है। इन सूचकांकों के आधार पर देशों के बीच तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है। उदाहरण के लिए मानव विकास सूचकांक, वैश्विक भूख सूचकांक और वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक। UPSC परीक्षा में इनसे संबंधित प्रश्न विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।

2. मानव विकास सूचकांक (HDI) कौन जारी करता है?

उत्तर: मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी किया जाता है। इसका उद्देश्य किसी देश के विकास को केवल आर्थिक आय के आधार पर नहीं, बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता के आधार पर मापना है। इसमें तीन प्रमुख आयाम शामिल हैं—लंबा और स्वस्थ जीवन, ज्ञान एवं शिक्षा तथा सम्मानजनक जीवन स्तर। इसके माध्यम से देशों के मानव विकास की स्थिति की तुलना की जाती है।

3. वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) कौन जारी करता है?

उत्तर: वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index) Concern Worldwide और Welthungerhilfe द्वारा प्रकाशित किया जाता है। यह सूचकांक विश्व के विभिन्न देशों में भूख और कुपोषण की स्थिति का आकलन करता है। इसके चार प्रमुख संकेतक हैं—अल्पपोषण, बच्चों में बौनापन, बच्चों में दुबलापन और बाल मृत्यु दर। यह खाद्य सुरक्षा तथा पोषण से जुड़ी चुनौतियों को समझने में सहायता करता है।

4. विश्व खुशहाली रिपोर्ट (World Happiness Report) कौन जारी करता है?

उत्तर: विश्व खुशहाली रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) के सहयोग से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न देशों के नागरिकों के जीवन संतुष्टि स्तर का अध्ययन किया जाता है। इसके मूल्यांकन में सामाजिक सहयोग, आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कारकों को ध्यान में रखा जाता है। यह रिपोर्ट विभिन्न देशों में लोगों की जीवन गुणवत्ता और खुशहाली की तुलना करती है।

5. वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट (Global Gender Gap Report) कौन जारी करता है?

उत्तर: वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum – WEF) द्वारा जारी की जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं और पुरुषों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद असमानताओं का अध्ययन करना है। इसमें आर्थिक भागीदारी एवं अवसर, शैक्षिक उपलब्धि, स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता तथा राजनीतिक सशक्तीकरण जैसे चार प्रमुख आयाम शामिल हैं। यह रिपोर्ट लैंगिक समानता की दिशा में देशों की प्रगति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

6. वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index) कौन जारी करता है?

उत्तर: वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा प्रकाशित किया जाता है। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों की नवाचार क्षमता और उपलब्धियों का मूल्यांकन करना है। इसमें संस्थागत व्यवस्था, मानव पूंजी, अनुसंधान, बुनियादी ढाँचा, बाजार एवं व्यावसायिक परिष्कार तथा ज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित उपलब्धियों का अध्ययन किया जाता है। यह सूचकांक किसी देश की अनुसंधान, तकनीक और रचनात्मक क्षमता को समझने में उपयोगी है।

7. भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) कौन जारी करता है?

उत्तर: भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (Corruption Perceptions Index) ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (Transparency International) द्वारा जारी किया जाता है। यह सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार की धारणा के आधार पर देशों का मूल्यांकन करता है। इसमें विभिन्न विशेषज्ञों और व्यावसायिक स्रोतों से प्राप्त आकलनों का उपयोग किया जाता है। इस सूचकांक का उद्देश्य देशों में सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार की स्थिति को समझना और पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देना है।

8. वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index) कौन जारी करता है?

उत्तर: वैश्विक शांति सूचकांक (GPI) इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी किया जाता है। यह विश्व के देशों में शांति और सुरक्षा की स्थिति का आकलन करता है। इसमें सामाजिक सुरक्षा, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय संघर्ष तथा सैन्यीकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान में रखा जाता है। यह सूचकांक विभिन्न देशों में हिंसा, संघर्ष और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों की तुलना करने में सहायता करता है।

9. विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग कौन जारी करता है?

उत्तर: विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग (World Competitiveness Ranking) स्विट्जरलैंड स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) द्वारा जारी की जाती है। इसमें देशों की आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता, सरकारी दक्षता, व्यावसायिक दक्षता और बुनियादी ढाँचे का मूल्यांकन किया जाता है। यह रैंकिंग बताती है कि कोई देश व्यवसाय, निवेश और आर्थिक विकास के लिए कितना अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।

10. पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) कौन जारी करता है?

उत्तर: पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (Environmental Performance Index) येल विश्वविद्यालय और कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किया जाता है। इसमें पर्यावरणीय स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिति और पर्यावरण संबंधी नीतियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है। यह सूचकांक वायु गुणवत्ता, जल संसाधन, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर देशों की स्थिति को समझने में सहायता करता है।

11. विश्व आर्थिक आउटलुक (World Economic Outlook) कौन जारी करता है?

उत्तर: विश्व आर्थिक आउटलुक (WEO) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा प्रकाशित किया जाता है। यह रिपोर्ट वैश्विक अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं का विश्लेषण करती है। इसमें वैश्विक आर्थिक विकास दर, महँगाई, रोजगार, व्यापार और विभिन्न देशों की आर्थिक नीतियों से संबंधित पूर्वानुमान दिए जाते हैं। UPSC में अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और भारत की आर्थिक स्थिति के संदर्भ में यह रिपोर्ट महत्वपूर्ण है।

12. वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) कौन जारी करता है?

उत्तर: वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (Global Multidimensional Poverty Index) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल (OPHI) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया जाता है। यह गरीबी को केवल आय की कमी के रूप में नहीं देखता, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर से जुड़ी वंचनाओं का भी अध्ययन करता है। इससे किसी देश में गरीबी के विभिन्न स्वरूपों को समझने में मदद मिलती है।

13. लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक (LPI) कौन जारी करता है?

उत्तर: लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक (Logistics Performance Index) विश्व बैंक (World Bank) द्वारा जारी किया जाता है। यह किसी देश की माल परिवहन, सीमा शुल्क प्रक्रिया, व्यापारिक बुनियादी ढाँचे और आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता का मूल्यांकन करता है। इसमें सीमा शुल्क, बुनियादी ढाँचा, अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट, लॉजिस्टिक्स सेवाओं की गुणवत्ता, ट्रैकिंग एवं ट्रेसिंग और समयबद्धता जैसे पहलुओं को शामिल किया जाता है।

14. वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) कौन जारी करता है?

उत्तर: वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (Global Terrorism Index) इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी किया जाता है। यह विश्व के विभिन्न देशों में आतंकवादी गतिविधियों के प्रभाव का विश्लेषण करता है। इसमें आतंकवादी घटनाओं की संख्या, उनसे होने वाली मृत्यु, घायल व्यक्तियों और बंधक बनाए गए लोगों जैसे संकेतकों का उपयोग किया जाता है। यह रिपोर्ट वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद की चुनौतियों को समझने में उपयोगी है।

15. UPSC परीक्षा में अंतरराष्ट्रीय सूचकांक एवं रिपोर्ट का अध्ययन क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय सूचकांक एवं रिपोर्ट UPSC परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, क्योंकि इनके माध्यम से विश्व और भारत की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा पर्यावरणीय स्थिति की जानकारी मिलती है। प्रारंभिक परीक्षा में रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था, सूचकांक के उद्देश्य और प्रमुख संकेतकों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। मुख्य परीक्षा में गरीबी, स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, पर्यावरण और आर्थिक विकास जैसे विषयों पर उत्तर लिखने में इन रिपोर्टों के आँकड़े और निष्कर्ष उपयोगी होते हैं।

🎓 IAS JI

नियमित अध्ययन और अभ्यास से अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएं।

Visit IAS JI →

IAS JI | पढ़ें • सीखें • सफलता प्राप्त करें

READ- ECONOMICS

UPSC ECONOMICS MCQ in Hindi

संविधान की प्रस्तावना

🌍

अंतरराष्ट्रीय सूचकांक एवं रिपोर्ट

 

अंतरराष्ट्रीय सूचकांक एवं रिपोर्ट का नियमित अध्ययन UPSC की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रमुख रिपोर्ट, उन्हें जारी करने वाली संस्थाओं और भारत की स्थिति को समझें तथा अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

📚 सफलता के लिए नियमित अभ्यास करें

पढ़ें, समझें और महत्वपूर्ण तथ्यों का बार-बार रिवीजन करें।

IAS JI पर और पढ़ें →

IAS JI | UPSC • UKPSC • SSC • अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ

Leave a Reply