इस सभ्यता के लिए साधारण: तीन नामो का प्रयोग किया जाता है।
1.सिंधु सभ्यता
2.सिंधु घाटी सभ्यता और
3 . हड़प्पा सभ्यता इनमे से प्रत्येक शब्द की एक ही पृष्ठभूमि है |
प्रारंभिक पश्चिमी पंजाब की हड़प्पा एवं तत्पश्चात मोहनजोदड़ो की खोज हुई तब यह सोचा गया कि यह सभ्यता अनिवार्यता सिंधु सभ्यता तक ही सीमित थी अतः इसे सिंधु घाटी सभ्यता का नाम दिया गया था । हड़प्पा या सिंधु संस्कृति का उदय ताम्र पाषाणिक पृष्ठभूमि पर भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भाग में हुआ इसका नाम हड़प्पा संस्कृति पड़ा क्योंकि इसका पता सबसे पहले 1921 में पाकिस्तान के पश्चिमी पंजाब प्रांत में अवस्थित हड़प्पा के आधुनिक स्थल में चला गया ।
इस परिपक्व हड़प्पा संस्कृति का केंद्र स्थल पंजाब और सिंह में मुख्यतः सिंधु घाटी में पड़ता है ।
दजला- फरात और नील घाटी सभ्यताओं की समकालीन यह सभ्यता अपने विशिष्ट नगर नियोजन और जल निकासी व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है ।
जॉन मार्शल ने सर्वप्रथम इसे सिंधु सभ्यता का नाम दिया
इस सभ्यता के अब तक 350 से अधिक स्थल प्रकाश में आ चुके हैं इसका अधिकांश स्थल ( लगभग 200 ) गुजरात में स्थित है ।
विभाजन के पूर्व उत्खननित अधिकांश स्थल विभाजन के उपरांत (1947) पाकिस्तान में चले गए । अपवाद स्वरूप दो स्थल कोटला निहंगका खां (रोपड़ ) सतलज नदी पर तथा रंगपुर मदर नदी तट पर( काठियावाड़ )भारतीय सीमा क्षेत्र में शेष बचे हैं ।
काल निर्धारण –
संभव सभ्यता की तिथि को निर्धारित करना भारतीय पुरातत्व का विवाद ग्रस्त विषय है । यह सभ्यता आराम से ही विकसित रूप में दिखाई पड़ती है तथा इसका पाटन भी आकस्मिक प्रतीत होता है । ऐसी स्थिति में कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता ।
इस क्षेत्र में सर्वप्रथम प्रयास जॉन मार्शल का रहा है उन्होंने 1931 में एक सभ्यता की तिथि लगभग 3250 ईसवी पूर्व से 2750ई निर्धारित किया ।
रेडियोकार्बन 14 (सी-14 )जैसी नवीन विश्लेषण पद्धति के द्वारा हड़प्पा सभ्यता की तिथि 2500 ईसा पूर्व से 1750 ईसा पूर्व माना गया है । जो सर्वाधिक मान्य है।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यह सभ्यता 400 से 500 वर्षों तक विद्यमान रही तथा 22 ईसा पूर्व से 1900 इस पर्व केमध्य यह अपने परिपक्व अवस्था में होती
विस्तार
अब तक इस सभ्यता के अवशेष पाकिस्तान और पंजाब में सिंध बलूचिस्तान गुजरात राजस्थान हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर मौसमी महाराष्ट्र के भागों में पाए जा चुके हैं ।
इस सभ्यता का फैलाव उत्तर मे जम्मू से लेकर दक्षिण में नर्मदा के मुहाने तक और पश्चिम में मकान समुद्र तट से लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ तक फैला हुआ है ।
इस सभ्यता का सर्वाधिक पश्चिमी पुरस्थल सुत्कागेडोर (बलुचिस्तान),पूर्वी पूरा स्थल आलमगीर उत्तरीपुरा स्थल मंडा तथा दक्षिणी पुरास्थल दैमाबाद है ।
इस त्रिभुजाकार क्षेत्र का क्षेत्रफल वर्तमान में लगभग 13 लाख वर्ग किलोमीटर है ।
इस सभ्यता के विस्तार के आधार पर इसे स्टुअर्ट पिगट ने हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो को एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वा राजधानी बताया गया है ।
सिंधु सभ्यता के निर्माता
सिंधु घाटी सभ्यता के प्रवर्तकों या मूल संस्थापकों के संबंध में हमारी उपलब्ध जानकारी केवल समकालीन खंडहरों से प्राप्त मानव कंकाल और कपाल (खोपडियाँ) है ।
प्राप्त साक्ष से पता चलता है कि मोहनजोदड़ो की जनसंख्या एक मिश्रित प्रजाति की थी जिसमें कम से कम कर प्रजातियां शामिल थी ।
1 . प्रोटो – ऑस्ट्रेलिया
2 . भूमध्य सागरीय
3.अल्पाइन
4 . मंगोलायड
आमतौर पर यही ध्यान है कि मोहनजोदड़ो के लोग मुख्यतः भूमध्य सागरीय प्रजाति के थे ।
किसी प्रजाति विशेष द्वारा सिंधु सभ्यता के प्रवर्तक या संस्थापक के संबंध में काफी मतभेद हैं ।
सिंधु सभ्यता के पर्वतों को द्रविड़ सुमेरियन ,पंडित , असुर, वृत्तीय ,दास ,नाग , आर्य प्रजातियों से संबंधित बताया जाता है।
परंतु अधिकांश विद्वान इस मत से सहमत हैं कि द्रविड़ ही सिंधु सभ्यता के निर्माता थे ।
मुख्य स्थलसिंधु घाटी के जिन नगरों की खुदाई की गई है उन्हें निम्नलिखित वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है ।
1. केंद्रीय नगर
2 .टाटिया नगर और पत्तन
3.अन्य नगर एवं कस्बे
केंद्रीय नगर
सिंधु सभ्यता के तीन केंद्रीय नगर हड़प्पा मोहनजोदड़ो और धोलावीरा समकालीन बड़ी बस्तियां थी ।
हड़प्पा
पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित माण्टगोमरी जिले में रावी नदी के बायें तटे पर यह पुरास्थल स्थित है।
हड़प्पा के टीले या ध्वंशावशेषों के विषय में सर्वप्रथम जानकारी 1826 में चार्ल्स मेर्सन ने दी।
1921 में दयाराम साहनी ने इसका सर्वेक्षण किया और 1923 से इसका नियमित उत्खनन आरम्भ हुआ। 1926 में माधीस्वरूप वत्स ने तथा 1946 में मार्टीमर ह्वीलर ने व्यापक स्तर पर उत्खनन कराया।
हड़प्पा से प्राप्त दो टीलों में पूर्वी टीले को नगर टीला तथा पश्चिमी टीले को दुर्ग टीला के नाम से सम्बोधित किया गया है।
◆ यहाँ पर 6-0 की दो पंक्तियों में निर्मित कुल बारह कक्षों वाले एक अन्नागार का अवशेष प्राप्त है। जिसका कुल क्षेत्र 2,745 वर्ग मो० से अधिक है।
◆ हड़प्पा के सामान्य आवास क्षेत्र के दक्षिण में एक ऐसा कब्रिस्तान स्थित है जिसे समाधि आर-37 नाम दिया गया है।
◆ हड़प्पा के किले के बाहर कुछ ऐसे भवन हैं जिनकी पहचान कर्मचारियों के आवास, दस्तकारी के मंच और 275 वर्ग मी० में फैले अन्नागार से की गई है।
सिन्धु सभ्यता में अभिलेख युक्त मुहरें सर्वाधिक हड़प्पा से मिले हैं।
हड़प्पा में दो कमरों वाले बैरक भी हैं, जो शायद मजदूरों के रहने के लिए थे।
नगर की रक्षा के लिए पश्चिम की ओर स्थित दुर्ग टोले को हवीला ने माउण्ड ए-बी की संज्ञा प्रदान की है।
◆ इसके अतिरिक्त यहाँ से प्राप्त कुछ महत्वपूर्ण अवशेष एक बर्तन परं बना मछुआरे का चित्र शंख का बना बैल, स्त्री के गर्भ से निकला हुआ पौध (जिसे उर्वरता की देवी माना गया है) पीतल का बना इक्का, ईंटों के वृत्ताकार चबूतरे, गेहूँ तथा जौ के दानों के अवशेष आदि मिले हैं।
मोहनजोदड़ो
सिन्धी में इसका शाब्दिक अर्थ ‘मृतकों का टीला’ यह सिन्ध के लरकाना जिले में सिन्धु नदी तट पर स्थित इसकी सर्वप्रथम खोज राखालदास बनर्जी ने. 1922 में की थी।
मोहनजोदड़ों का शायद सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है विशाल स्नानागार, जिसका जलाशय दुर्ग के टीले में है। यह 11.88 मी० लम्बा, 7.01 मी० चौड़ा और 2.43 मी० गहरा है।
यह विशाल स्नानागार धर्मानुष्ठान सम्बन्धी स्नान के लिए था। मार्शल ने इसे तत्कालीन विश्व का एक आश्चर्यजनक निर्माण कहा।
* विशाल अन्नागार – मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत है। जो 45.71 मी० लम्बो और 15.23 मी० चौड़ा है।
मोहनजोदड़ो में नगर योजना के अन्तर्गत उत्तर-दक्षिण एवं पूर्व-पश्चिम की ओर जाने वाली समानान्तर सड़कों का जाल बिछा था जिन्होंने नगर को लगभग समान आकार वाले खण्ड़ों में विभाजित कर दिया था।
मोहनजोदड़ो की शासन व्यवस्था राजतन्त्रात्मक न होकर जनतन्त्रात्मक थी।
यहाँ के किले की रक्षा प्रणाली हड़प्पा के किले के समान थी। इसमें एक सुनियोजित मगर के सभी तत्व दिखाई देते हैं।
मोहनजोदड़ो के पश्चिमी भाग में स्थित दुर्ग टीले को ‘स्तूपटीला’ भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर कुषाण शासकों ने एक स्तूप का निर्माण करवाया था।
मोहनजोदड़ो से प्राप्त अन्य अवशेषों में ‘महाविद्यालय भवन’, काँसे की मृत्यरत नारी की मूर्ति, पुजारी (योगी) की मूर्ति, मुद्रा पर अंकित पशुपति माथ (शिव) की मूर्ति, कुम्भकारों के छः भट्ठे, सूतीकपड़ा, हाथी का कपाल खण्ड, गले हुए तांबे के ढेर, सीपी की बनी हुई पटरी, अंतिम स्तर पर बिखरे हुए एवं कुएं से प्राप्त नर कंकाल, घोड़े के दाँत एवं गीली मिट्टी पर कपड़े के साक्ष्य। मिले हैं।
चन्हूदड़ो
मोहनजोदड़ो से 80 मील दक्षिण में स्थित इस स्थल की सर्वप्रथम खोज 1931 ई० में एम० जी० मजूमदार ने की थी। 1935 में इसका उत्खनन मैके ने किया।
यहाँ सैन्धव संस्कृति के अतिरिक्त प्राह हड़प्पा संस्कृति जिसे शुकर संस्कृति और झांगर संस्कृति कहते है, के अवशेष मिले हैं।
यहाँ के निवासी कुशल कारीगर थे। इसकी पुष्टि इस बात से की जाती है कि यह मनके, सीप, अस्थि, तथा मुद्रा बनाने का प्रमुख केन्द्र था।
यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख है- अलंकृत हाथी, खिलौना, एवं कुत्ते के बिल्ली का पीछा करते पद-चिन्ह, सौन्दर्य प्रसाधनों में प्रयुक्त लिपिस्टिक आदि।
चन्हूदड़ो एक मात्र पुरास्थल है जहाँ से वक्राकार ईटे मिली हैं।
चन्हूदड़ो में किसी दुर्ग का अस्तित्व नहीं मिला है। यहां से ‘झुकर-झांगर’ सांस्कृतिक अवशेष मिले हैं
लोथल
अहमदाबाद जिले (गुजरात) के सरागवाला ग्राम से 80 कि०मी० दक्षिण में भोगवा नदी के तट पर स्थित इस स्थल की सर्वप्रथम खोज डा० एस० आर० राव ने 1957 में की थी।
* सागर व्ट पर स्थित यह स्थल पश्चिमी एशिया से व्यापार का प्रमुख बन्दरगाह था।
* (लोथल से मिले एक मकान का दरवाजा गली की ओर न खुल कर सड़क को और खुलता था।
◆ उत्खननों से लोधल की जो नगर योजना और अन्य भौतिक वस्तुएं प्रकाश में आई हैं उनसे लोथल एक ‘लघु हड़प्पा’ या ‘मोहनजोदड़ो’ नगर प्रतीत होता है।
* फारस की मुद्रा या सील और पक्के रंग में रंगे हुए पात्रों की उपलब्धि से स्पष्ट है कि लोथल सिन्धु सभ्यता काल में सामुद्रिक व्यापारिक गतिविधियों का केन्द्र था।
◆ लोथल में गढ़ी और नगर दोनों रक्षा प्राचीर से घिरे हैं। यहाँ नगर के वितर में एक बाजार और दक्षिण) में औद्योगिक क्षेत्र था। यहाँ के बाजार, में शंख का कार्य करने वाले दस्तकारों और ताम्र कर्मियों के कारखाने थे।
लोथल की सबसे प्रमुख उपलब्धि जहाजों की गोदी (डॉक-याई) है। यह लोथल के पूर्वी खण्ड में पक्की ईटों का एक तालाब जैसा घेरा था।
यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख है- बन्दरगाह, धान (चावल) और बाजरे का साक्ष्य, फारस की मुहर, घोड़े की लघु मृण्मूर्ति, तीन युगल समाधियाँ आदि।
यहाँ की सर्वाधिक प्रसिद्ध उपलब्धि हड़प्पा कालीन बन्दरगाह के अतिरिक्त मृदभाण्ड, उपकरण, मुहरें, वाट एवं माप तथा पाषाण उपकरण हैं।
कालीबंगा
* राजस्थान के गंगानगर जिले में स्थित इस प्राक् हड़प्पा पुरास्थल की खोज सर्वप्रथम ए० घोष ने 1953 में की।
कालीबंगा में प्राक् सैन्धव संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि एक जुते हुए खेत का साक्ष्य है।
पो कालीबंगा में किलेबन्द पश्चिमी टीले के दो पृथक-पृथक किन्तु परस्पुर संबद्ध खण्ड है-एक सम्भवतः जनसंख्या के विशिष्ट वर्ग के निवास के लिएऔर दूसरा अनेक ऊंचे-ऊंचे चबूतरों के लिए जिसके शिखर पर हवन कुण्डों के अस्तित्व का साक्ष्य मिलता है। इस स्थल के पश्चिम में कब्रिस्तान है।
कालीबंगा के पूर्वी टीले की योजना मोहनजोदड़ो की योजना से मिलती-जुलती है। परन्तु इन दोनों में अन्तर यह है कि कालीबंगा के घर कच्ची ईंटों के बने थे इसके विपरीत मोहनजोदड़ो के घर अधिकांशतः पक्की ईंटो के थे।
कालीबंगा में कोई स्पष्ट घरेलू या शहरी जल निकास प्रणाली भी नहीं थी।
* यहाँ पर प्राक् हड़प्पा एवं हड़प्पा कालीन संस्कृतियों के अवशेष मिले हैं। यहाँ से प्राप्त कुछ मृदभाण्ड परवर्ती हड़प्पा सांस्कृतिक युग में भी प्रयुक्त किये जाते रहे। यहाँ किये गये उत्खननों से हड़प्पा कालीन सांस्कृतिक युग के (पाँच स्तरों का पता चला है।
सेलखड़ी की मुहरें एवं मिट्टी की छोटी मुहरे (सीलें) महत्वपूर्ण अभिलिखित वस्तुएं थीं जिनके वर्ण हड़प्पा कालीन लिपि के समान हैं।
यहाँ से प्राप्त अवशेषों में प्रमुख हैं- बेलनाकार मुहरें, हल के निशान (जुते हुए हल के साक्ष्य), ईंटों से निर्मित चबूतरे, हवन कुण्ड या अग्निकुण्ड, अन्नागार, अलंकृत ईंटों का प्रयोग, घरों के निर्माण में कच्ची ईंटों का प्रयोग, युगल तथा प्रतीकात्मक समाधियां आदि।
कालीबंगा में शवों के अन्त्येष्टि संस्कार हेतु तीन विधियों- पूर्ण समाधिकरण, आंशिक समाधिकरण एवं दाह संस्कार के प्रमाण मिले हैं।
बनवाली
◆ हरियाणा के हिसार जिले में स्थित इस पुरास्थल की खोज आर० एस० विष्ट ने 1973 में की थी।
यहाँ कालीबंगा की तरह दो सांस्कृतिक अवस्थाओं- प्राक् हड़प्पा (हड़प्पा-पूर्व) तथा हड़प्पा कालीन के दर्शन होते हैं।
◆ बनवाली में जल निकास प्रणाली, जो सिन्धु सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता थी का अभाव है।
बनवाली से प्राप्त भौतिक अवशेष काफी समृद्ध है। यहाँ से सिन्धु-कालीन मिट्टी के उत्कृष्ट बर्तन, सेलखड़ी की अनेक मुहरें और सिन्धु सभ्यता कालीन विशिष्ट लिपि से युक्त मिट्टी की पकाई गई कुछ मुहरें मिली हैं।
◆ यहाँ से प्राप्त कुछ अवशेष प्रमुख हैं- हल की आकृति (खिलौने के रूप में), तिल, सरसों का ढेर, अच्छे किस्म के जौ, सड़कों, नालियों के अवशेष, मनके, मातृदेवी की लघुमृण्मूर्तियाँ, ताँबे के बाणाग्र, मनुष्योंएवं पशुओं की मूर्तियाँ, चर्ट के फलक, सेलखड़ी एवं पकाई मिट्टी की मुहरें आदि।
सुरकोटदा
गुजरात के कच्छ जिले में स्थित इस स्थल की सर्वप्रथम खोज जगपति जोशी ने 1964 में की। यह स्थल सैन्धव संस्कृति के पतन काल को दृष्टिगत करता है।
सुरकोटदा एक महत्वपूर्ण प्राचीर युक्त सिन्धु कालीन महत्वपूर्ण बस्ती है।
इस स्थल के अंतिम स्तर पर घोड़े की अस्थियाँ मिली हैं जो किसी भी अन्य हड़प्पा कालीन स्थल से प्राप्त नहीं हुई हैं।
यहाँ के अवशेषों में प्रमुख हैं-घोड़े की अस्थियाँ एवं एक विशेष प्रकार का कब्रगाह।
रंगपुर
यह स्थल अहमदाबाद जिले में स्थित है। क्रमानुसार इसकी खोज 1931 में एम०एस० वत्स तथा 1953 में एस०आर० राव ने की।यहाँ सैन्धव संस्कृति के उत्तरावस्था के दर्शन होते हैं। उल्लेखनीय है कि यहाँ से प्राप्त अवशेषों में न कोई मुद्रा और न ही मातृदेवी की मूर्ति प्राप्त हुई है।
यहाँ धान की भूसी के ढेर, कच्ची इंटों के दुर्ग, नालियाँ, मृदभाण्ड, पत्थर के फलक आदि मिले हैं।
कोटदीजी
सिन्ध प्रान्त के खैरपुर स्थित इस स्थल की सर्वप्रथम खोज धुर्ये ने 1935 में की। 1955 से फजल अहमद खान ने इसकी नियमित खुदाई कराई।
यहाँ प्राक् हड़प्पा संस्कृति की अवस्था दृष्टिगोचर होती है जहाँ पत्थरों का इस्तेमाल होता है।
सम्भवतः पाषाण युगीन सभ्यता का अंत तथा हड़प्पा सभ्यता का विकास यहाँ हआ। यहाँ से प्राप्त मख्य अवशेष हैं-वाणाग्र, कांस्य की चूड़ियाँ, धातु धौलावीरा
गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ तालुक में स्थित धौलावीरा आज एक साधारण गाँव है। इसकी खोज (1990-91) में आर० एस० विष्ट ने की।
धौलावीरा वर्तमान भारत में खोजे गये हड़प्पा कालीन दो विशालतम् नगरों में से एक है। इस श्रेणी में दूसरा विशालतम् नगर हरियाणा में स्थित राखीगढ़ी है।
◆ धौलावीरा भारतीय उपमहाद्वीप का चौथा विशालतम हड़प्पाकालीन नगर है। इस आकार के तीन अन्य नगर हैं-मोहनजोदड़ो, हड़प्पा एवं बहावलपुर में गनेड़ीवाल (अब यह तीनों नगर पाकिस्तान में है)।
◆ धौलावीरा में अभी कुछ ही समय पूर्व की गई खुदाई से एक अन्य विशाल एवं भव्य हड़प्पा कालीन नगर के अवशेष मिले हैं। इस नगर की विशालता का पता व्यापक दुर्गबन्दी या सुरक्षा व्यवस्था से युक्त प्रभावशाली नगर योजना, सुन्दर जल प्रणाली तथा 1000 वर्ष अधिक समय तक स्थायी रहने वाली क्रमिक बस्तियों के एक लम्बे चरण से लगा है।
धौलावीरा की अनेक अद्वितीय विशेषताएं हैं जो किसी भी अन्य हड़प्पा कालीन स्थल से नहीं पाई गई हैं।
◆ अन्य हड़प्पा कालीन नगर दो भागों (1) ‘किला’ या नगर दुर्ग और (2) निचले नगर में विभाजित थे। किन्तु इनसे भिन्न धौलावीरा तीन प्रमुख भागों में विभाजित था, जिनमें से दो भाग आयताकार दुर्गाबन्दी या प्राचीरों द्वारा पूरी तरह सुरक्षित थे। ऐसी नगर योजना अन्य हड़प्पा कालीन नगरों में देखने को नहीं मिलती है।
आर० एस० विष्ट के अनुसार धौलावीरा की जनसंख्या लगभग 20,000 थी।
किसी भी सिन्धुसभ्यता कालीन नगर में कही भी अन्यत्र परकोटेदार’ अथवा परकोटे रहित भागों को जोड़ते हुए एक समान ‘परिधीय क्षेत्र’ की व्यवस्था नहीं मिलती।
◆ धौलावीरा के मध्य या केन्द्र में स्थित प्राचीर युक्त क्षेत्र, जिसे ‘मध्यमा’ नाम दिया गया है, का शासक वर्ग के सम्बन्धियों या प्रशासकीय अधिकारियों के आवास के लिए प्रयुक्त किया जाता होगा। ‘मध्य नगर’ या मध्यमा केवल धौलावीरा में ही पाया गया है।
अन्न नगर
मुंडीगाक नामक हड़प्पाकालीन पुरास्थल अफगानिस्तान में स्थित है।
माँडा-पीर पंजाल पर्वतमाला की तराई में चिनाव नदी के दांये तट पर (जम्मू) स्थित इस स्थल में की गई खुदाई से हड़प्पा और ऐतिहासिक युग सेसम्बन्धित संस्कृति का त्रि-स्तरीय क्रम प्राप्त हुआ है।
प्रागैतिहासिक काल में मांडा एक छोटी हड़प्पाकालीन बस्ती थी। यहाँ से विशेष प्रकार के मृदभाण्ड, टेरीकोटा के आदि प्राप्त हुई है।
रोपड़ पंजाब के सतलज नदी के तट पर स्थित इस स्थल की खोज (1955-56) में यज्ञदत्त शर्मा ने की।
यहाँ पर की गई खुदाइयों से संस्कृति के पांच स्तरीय क्रम (हड़प्पा, पेंटेड ग्रे बेअर-चित्रित धूसर मृदभाण्ड, नार्दन ब्लैक पालिशु-उत्तरी काली पालिश वाले, कुषाण, गुप्त और मध्य कालीन मृदभाण्ड) प्राप्त हुए हैं।
मानवीय शवाधान या कब्र के नीचे एक कुत्ते का शवाधान बड़ा रोचक है। ऐसा दृष्टान्त किसी भी हड़प्पा कालीन स्थल से हमें प्राप्त नहीं हुआ है। परन्तु इस प्रकार की प्रथा नव पाषाण युग में बुर्जाहोम (कश्मीर) में प्रचलित थी।आलमगीरपुर उ० प्र० के मेरठ जिले में स्थित आलमगीरपुर यमुना व सहायक हिण्डन नदी के बायें तट पर स्थित है, यह हड़प्पा सभ्यता क सर्वाधिक पूर्वी पुरास्थल है।
इस पुरास्थल की खोज में ‘भारत सेवक समाज’ संस्था का विशेष योगदा रहा।
नगर नियोजन
हड़प्पा सभ्यता की सबसे प्रभावशाली विशेषता उसकी नगर योजना एवं जल् निकास प्रणाली है। यह नगर योजना जाल पद्धति पर विन्यस्त है।
प्राप्त नगरों के अवशेषों से पूर्व एवं पश्चिम दिशा में दो टीले हैं। पूर्व दिशा मे स्थित टीले पर नगर या फिर आवास क्षेत्र के साक्ष्य मिलते हैं। पश्चिम के ‘टीले पर गढ़ी अथवा दुर्ग के साक्ष्य मिले हैं।
लोथल एवं सुरकोटता के दुर्ग और नगर क्षेत्र दोनों एक ही रक्षा प्रचीर से घिरे हैं।
हड़प्पा, मोहनजोदड़ो तथा कालीबंगा की नगर योजना एक समान थी किन्तु कालीबंगा में सुव्यस्थित जल निकास प्रणाली न होने एवं कच्ची ईंटों के मकान बने होने के कारण यह एक दीन हीन बस्ती प्रतीत होती है।
हड़प्पा सभ्यता के किसी भी पुरास्थल से किसी भी मंदिर के अवशेष नहीं मिले हैं केवल मोहनजोदड़ो ही एक मात्र ऐसा स्थान है जहाँ से एक स्तूप का अवशेष मिला है। यद्यपि इसे कुषाण कालीन माना गया है।
हड़प्पा कालीन नगरों के चारों ओर प्राचीर बनाकर किलेब्रन्दी करने का उद्देश्य नगर की शत्रुओं के प्रबल आक्रमणों से रक्षा करना नहीं था, अपितु लुटेरों और पशु दस्युओं से सुरक्षित रहने के लिए सुरक्षात्मक उपाय थे।
सड़कें – सड़कें गलियाँ एक निर्धारित योजना के अनुसार निर्मित की गई हैं। मुख्य मार्ग उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर जाते हैं तथा सड़कें एक दूसरे को समकोण सूर काटती हुई जाल सी प्रतीत होती थीं।
कालीबंगा में निर्मित सड़कों एवं गलियों को एक समानुपातिक ढंग से बनाया गया था।
नगर की प्रमुख सड़क को प्रथम सड़क कहा गया है। आम तौर पर नगरों में प्रवेश पूर्वी सड़क से होता था और जहाँ यह प्रथम सड़क से मिलती थी उसे आक्सफोर्ड सर्कस कहा गया है। सड़कें) मिट्टी की बनी होती थीं।
मालियाँ – जल निकास प्रणाली सिन्धु सभ्यता की अद्वितीय विशेषता थी जो हमें अन्य किसी भी समकालीन सभ्यता में नहीं प्राप्त होती।
– नालियाँ ईंटों या पत्थरों से ढकी होती थी। इनके निर्माण में मुख्यतः ईंटों और मोर्टार का प्रयोग किया जाता था पर कभी-कभी चूने और जिप्सम का प्रयोग भी किया जाता था।
– घरों से जल निकासी मोरियों द्वारा होता था जो मुख्य नालियों में गिरती थी।
– मोहनजोदड़ो की जल निकास प्रणाली अद्भुत थी तथा हड़प्पा की निकास प्रणाली तो और भी विलक्षण थी।
– कालीबंगा के अनेक घरों में अपने-अपने कुएँ थे।
– ईंटें – हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और अन्य प्रमुख नगर पकाई गई ईंटों से पूर्णतः बने थे, जबकि कालीबंगा व रंगपुर नगर कच्ची ईंटों के बने थे।
– सभी प्रकार के ईंटों की एक विशेषता थी। वे एक निश्चित अनुपात में बने थे और अधिकांशतः आयताकार थे, जिनकी लम्बाई उनकी चौड़ाई की दूनी तथा ऊंचाई या मोटाई चौड़ाई की आधी थी। अर्थात् लम्बाई न्चौड़ाई तथा मोटाई का अनुपात 4:2:1 था।
सामान्यतः एक ईट का आकार 10.25×5.0×2.25 इंच था। बड़े ईंटों का प्रयोग नालियों को ढकने में किया जाता था। 1
मोहन जोदड़ो से मिली हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी ईंट 51 cm. x 26.27
cm. x 6.35 cm. के आकार की थी। 51×26×6.27×13×6
(4:2:1)
दौवार की फर्शों के कोने या किनारे बनाने के लिए एल (L) आकार की ईंटों
का तथा स्नानागार की फर्श बनाने के लिए जलरोधी छोटी ईंटों का प्रयोग किया जाता था।
भवन – हड़प्पा कालीन नगरों के भवन तीन श्रेणियों में विभाजित किये जा सकते हैं- (1) आवासीय भवन, (2) विशाल भवन और (3) सार्वजनिक
स्नानगृह और अन्नागार आदि।
मकानों का निर्माण सादगीपूर्ण किया गया था। उनमें एकरूपता थी। कालीबंगा के कुछ मकान की फर्श में ईटों का प्रयोग किया गया है।
प्रत्येक मकान में एक आँगन एक रसोईघर तथा एक स्नानागार बना होता था। घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर न खुलकर पिछवाड़े की ओर खुलते थे।
सामान्यतः मकान छोटे होते थे जिनमें चार-पाँच कमरे होते थे। कुछ बड़े
आकर के भवन भी मिले हैं जिसमें 30 कमरे तक बने होते थे तथा दो मंजिले
भवनों का भी निर्माण हुआ था।
प्रत्येक मकान में ढकी हुई नालियाँ भी होती थी।
राजनीतिक व्यवस्था
हड़प्पा संस्कृति की व्यापकता एवं विकास को देखने से ऐसा लगता है कि यह सभ्यता किसी केन्द्रीय शक्ति से संचालित होती थी।
हड़प्पाकालीन राजनीतिक व्यवस्था के वास्तविक स्वरूप के बारे में हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। चूंकि हड़प्पावासी वाणिज्य की ओर अधिक आकर्षित
थे इसलिए ऐसा माना जाता है कि सम्भवतः हड़प्पा सभ्यता का शासन वणिक वर्ग के हाथ में ही था।
ह्वीलर ने सिन्धु प्रदेश के लोगों शासन को मध्यम वर्गीय जनतन्त्रात्मक शासन कहा और उसमें धर्म की महत्ता को स्वीकार किया।
स्टुअर्ट पिग्गट के विचार में- “सिन्ध प्रदेश के शासन पर पुरोहित वर्ग का प्रभाव था।”
हण्टर के अनुसार “मोहनजोदड़ो का शासन राजतन्त्रात्मक न हो कर जनतंत्रात्मक था।”
मैंके के कथनानुसार – ” मोहनजोदड़ो का शासन एक प्रतिनिधि शासक के हाथ में था।”
सामाजिक व्यवस्था
समाज की इकाई परम्परागत तौर पर परिवार थी। मातृदेवी की पूजा तथा मुहरों पर अंकित चित्र से यह परिलक्षित होता है हड़प्पा समाज सम्भवतः मातृसत्तात्मक था।
नगर नियोजन दुर्ग, मकानों के आकार व रूपरेखा तथा शवों के दफनाने के बंग को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सैन्धव समाज अनेक वगों जैसे पुरोहित, व्यापारी, अधिकारी, शिल्पी, जुलाहे एवं श्रमिकों में विभाजित रहा होगा।
सैन्धव सभ्यता के लोग युद्ध प्रिय कम शान्तिप्रिय अधिक थे।
सिन्धु सभ्यता के निवासी शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों. थे। भोज्य पदार्थों में गेहूँ, जौ, मटर, तिल, सरसों, खजूर, तरबूज, गाय, सुअर, बकरी का मांस, मछली, घड़ियाल, कछुआ आदि का मांस प्रमुख रूप से खायें जाते थे।
वस्त्र सूती एवं ऊनी दोनों प्रकार के पहले जाते थे। आभूषणों का प्रयोग पुरुष एवं महिलाएं दोनों करते थे।
मनोरंजन के लिए पासे का खेल, नृत्य, शिकार, पशुओं की लड़ाई आदि प्रमुख साधन थे। धार्मिक उत्सव एवं समारोह भी समय-समय पर धूमधाम से मनाये जाते थे।
शवों की अन्त्येष्टि संस्कार में तीन प्रकार के शवोत्सर्ग के प्रमाण मिले हैं-
1. पूर्ण समाधिकरण में सम्पूर्ण शव को भूमि में दफना दिया जाता था।
2. आंशिक समाधिकरण में पशु पक्षियों के खाने के बाद बचे शेष भाग को भूमि में दफना दिया जाता था।
3. दाह संस्कार।
धार्मिक जीवन
पुरास्थलों से प्राप्त मिट्टी की मूर्तियों, पत्थर की छोटी मूर्तियों, मुहरों, पत्थर निर्मित लिंग एवं योनियों, मृदभाण्डो पर चित्रित चिन्हों से यह परिलक्षित
2:1) होता है कि धार्मिक विचार धारा मातृदेवी, पुरुषदेवता (पशुपतिनाथ), लिंगः योनि, वृक्ष प्रतीक, पशु जल आदि की पूजा की जाती थी।
मोहन जोदड़ो से प्राप्त एक सील पर तीन मुख वाला एक पुरुष ध्यान की मुद्रा में बैठा हुआ है। उसके सिर पर तीन साँगे है उसके बांयी ओर एक गैंडा और भैंसा तथा दायीं ओर एक हाथी एक व्याघ्र एवं हिरण है। इसे पशुपति शिव का रूप माना गया है। मार्शल ने इन्हें ‘आद्यशिव’ बताया।
हड़प्पा में पकी मिट्टी की स्त्री-मूर्तिकाएं भारी संख्या में मिली है। एक मूर्तिका में स्त्री के गर्भ से निकलता एक पौधा दिखाया गया है। यह सम्भवतः पृथ्वी देवी की प्रतिमा है। हड़प्पा सभ्यता के लोग धरती की उर्वरता की देवी मानकर इसकी पूजा करते हैं।
◆ हड़प्पा सभ्यता से स्वास्तिक, चक्र और क्रास के भी साक्ष्य मिलते हैं। स्वास्तिक और चक्र सूर्य पूजा का प्रतीक था।
धार्मिक दृष्टिकोण का आधार इहलौकिक तथा व्यावहारिक अधिक था। मूर्तिपूजा का आरम्भ सम्भवतः सैन्धव सभ्यता से होता है।
आर्थिक जीवन
हड़प्पा कालीन अर्थव्यवस्था सिंचित कृषि अधिशेष पशुपालन, विभिन्न दस्तकारियों में दक्षता और समृद्ध आन्तरिक और विदेश व्यापार पर आधारित थी।
कृषि-सिन्धु घाटी के लोग बाढ़ उतर जाने पर नवम्बर के महीने में बाढ़ वाले मैदानों में बीज बो देते थे और अप्रैल महीने में गेहूं और जौ की फसल काट लेते थे।
* सैन्धव सभ्यता में कोई फावड़ा या फाल नहीं मिला है परन्तु कालीबंगा में हड़प्पा-पूर्व अवस्था में कूड़ो (हल रेखा) से ज्ञात होता है कि हड़प्पा काल में राजस्थान के खेतों में हल जोते जाते थे।
हड़प्पाई लोग शायद लकड़ी के हलों का प्रयोग करते थे। फसल काटने के लिए पत्थर के हैंसियों का प्रयोग होता था।
नौ प्रकार के फसलों की पहचान की गई है-चावल (गुजरात एवं राजस्थान), गेहूँ (तीन किस्मे), जौ (दो किस्में) खजूर, तरबूज, मटर, राई, तिल आदि। किन्तु सैन्धव सभ्यता के मुख्य खाद्यान्न गेहूँ एवं जी थे।
* मोहनजोदड़ो, हड़प्पा एवं कालीबंगा में अनाज बड़े-बड़े कोतारो में जमा किया जाता था।
या संभवतः किसानों से राजस्व के रूप में अनाज लिया जाता था। लोथल के लोग 1800 ई० पू० में भी चावल का प्रयोग करते थे (यहाँ चावल के अवशेष प्रास हुए हैं)।
* सर्वप्रथम कपास उत्पन्न करने का श्रेय सिन्धु सभ्यता के लोगों को था इसीलिए यूनानियों ने इसे सिंडोन जिसकी उत्पत्ति सिन्ध से हुई है नाम दिया है।
पशुपालन – हड़प्पाई लोग बैल, भेड़, बकरी, सुअर आदि पालते थे।
ऐसी कोई मूर्ति नहीं मिली है जिस पर गाय की आकृति खुदी हो। कूबड़ वाला सांड़ इस संस्कृति में विशेष महत्व रखता है।
घोड़े के अस्तित्व का संकेत मोहनजोदड़ो की एक ऊपरी सतह से तथा लोथल में एक सन्दिग्ध मूर्तिका (टेराकोटा) से मिला है।
* गुजरात के सुरकोटदा नामक स्थल से घोड़े के अस्थिपंजर के जो अवशेष मिले है वे 2000 ई० पू० के आस-पास के हैं। जो भी हो इतना तो स्पष्ट है कि हड़प्पा काल में इस पशु के प्रयोग का आम प्रचलन नहीं था।
* गुजरात के निवासी हाथी पालते थे।
◆ शिल्प एवं तकनीक सैन्धव लोग पत्थर के अनेक प्रकार के औजार प्रयोग करते थे। ताँबे के साथ टिन मिलाकर कांसा तैयार किया जाता था। किन्तु हड़प्पा में काँसे के औजार बहुतायत से नहीं मिलते है।
हड़प्पा समाज के शिल्पियों में कसेरों के समुदाय का महत्वपूर्ण स्थान था।
ताँबा राजस्थान के खेतड़ी से टिन, अफगानिस्तान से सोना, चाँदी भी सम्भवतः अफगानिस्तान से ताँबा, रत्न दक्षिण भारत से मंगाये जाते थे।
◆ इस काल में कुम्हार के चाक का खूब प्रचलन था और हड़प्पाई लोगों के’ मृदभाण्डों की अपनी खास विशेषताएं थी। ये भाण्डों को चिकने और चमकीले।’ बनाते थे।
मोहनजोदड़ो के किसी बर्तन पर लेख नहीं मिलता परन्तु हड़प्पा के बर्तनों पर लेख भी मिलते हैं। हड़प्पा के कुछ बर्तनों पर मानव आकृतियाँ भी दिखाई देती हैं।
लिपि
◆ सिन्धु लिपि में लगभग 64 मूल चिन्ह एवं 250 से 400 तक अक्षर हैं जो सेलखड़ी की आयताकार मुहरों, ताँबे की गुरिकाओं आदि पर मिलते हैं। लेखन प्रणाली साधारणतः अक्षर सूचक मानी गई है।
◆ हड़प्पा लिपि का सबसे पुराना नमूना 1853 में मिला था और 1923 तक पूरी लिपि प्रकाश में आ गई, किन्तु अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है।
◆ हड़प्पा लिपि भावचित्रात्मक (पिक्टोग्राफ) है और उनकी लिखावट क्रमशः
146ी दायीं ओर से बायीं ओर की जाती थी।
◆ अधिकांश अभिलेख मृण्मुद्राओं (सोलो) पर है इन सीलों का प्रयोग धनाढ्य लोग अपनी निजी सम्पत्ति को चिन्हित करने और पहचानने के लिए करते होंगे।
◆ सैन्धव (लिपि मूल रूप से देशी है और उसका पश्चिम एशिया की लिपियों से कोई सम्बन्ध नहीं है।
◆ बॉट-माप-तौल की इकाई सम्भवतः 16 के अनुपात में थी उदाहरण 16, 64, 160, 320, 640 आदि।
ये बॉट घनाकार, बर्तुलाकार, बेलनाकार एवं शंक्वाकार आकृति के थे।
◆ मोहनजोदड़ो से सीप का बना हुआ तथा लोथल से हाथी दाँत का बना हुआ एक-एक पैमाना (स्केल) मिला है। इसका प्रयोग सम्भवतः लम्बाई मापने में किया जाता रहा होगा।
* मृदभाण्ड- हड़प्पा भाण्डों परआम तौर से बूढ़े या वृक्ष की आकृतियाँ मिलती हैं। (यही प्रमुख चित्रकारी थी) कुछ ठीकरो पर मनुष्य की आकृतियाँ भी दिखाई देती है।
* मुहरें- हड़प्पा संस्कृति को सर्वोत्तम कलाकृतियाँ है उसकी मुहरे। अब तक लगभग 2000 मुहरे प्राप्त हुई है। इनमें से अधिकांश मुहरे लगभग 500 मोहनजोदड़ो से मिली है।
अधिकांश मुहरों लघु लेखों के साथ-साथ एक सिंगी सांड़, भैस, बाघ, बकरी और हाथी की आकृतियाँ खोदी गई हैं।
मुहरों के बनाने में सर्वाधिक उपयोग सेलखड़ी (Steatite) का किया गया है।
लोथल और देसलपुर से तांबे की बनी मुहरें प्राप्त हुई है। सैन्धव (मुहरें वेलनाकार, वर्गाकार, आयताकार एवं वृत्ताकार है।
कुछ मुहरों पर देवी-देवताओं (जैसे पशुपति-शिव) की आकृतियों के ि होने से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सम्भवतः इनका धार्मिक म भी रहा होगा।
वर्गाकार मुद्राएं सर्वाधिक प्रचलित थी।
मोहनजोदड़ो, लोथल तथा कालीबंगा से राजमुद्रांक (Sealings) भी हैं इससे व्यापारिक क्रियाकलापों का ज्ञान होता है।
लघु मृण्मूर्तियाँ – सिन्ध प्रदेश में भारी संख्या में आग में पकी मिट्टी
टेराकोटा कहलाती है) की बनी मूर्तिकाएं (फिगरिन) मिली है। इ प्रयोग या तो खिलौने के रूप में या पूज्य प्रतिमाओं के रूप में होता था। इ कुत्ते, भेंड़, गाय, बैल और बन्दर की प्रतिकृतियाँ मिलती हैं।
यद्यपि नर और नारी दोनों की मृण्मूर्तियाँ मिली हैं तथापि नारी मृण्मूर्ति संख्या में अधिक हैं।
प्रस्तर शिल्प में हड़प्पा संस्कृति पिछड़ी हुई थी।
व्यापार
सिन्धु सभ्यता के लोगों के जीवन में व्यापार का बड़ा महत्व था। इसकी पु हड़प्पा, मोहनजोदड़ो तथा लोथल में अनाज के बड़े-बड़े कोठारों तथा सारी सीलों (मृण्मुद्राओं) एक रूप लिपि और मानकीकृत माप-तौलों अस्तित्व से होती है।
हड़प्पाई लोग व्यापार में धातु के सिक्कों का प्रयोग नहीं करते थे, आदान-प्रदान वस्तु विनिमय द्वारा करते थे।
स्थलीय व्यापार में अफगानिस्तान तथा ईरान तथा जलीय व्यापार में मकर के नगरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती थी। बहरीन द्वीप के व्यापारी दोनों दे के बीचाबिचौलियों का काम किया करते थे।
मोहनजोदड़ो की एक मुहर पर एक ठीकरे के ऊपर सुमेरियन ढंग की न के चित्र अंकित हैं।
सुमेरियन लेखों से ज्ञात होता है कि उन नगरों के व्यापारी ‘मेलुहा’ व्यापारियों के साथ वस्तु विनिमय करते थे। मेलुहा’ का समीकरण सि प्रदेश से किया गया है।
लोथल से फारस की मुहरें तथा कालीबंगा से बेलनाकार मुहरें भी सि सभ्यता के व्यापार के साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं।
फिरोजा लाजवर्द मणि-हरिताश्म और टिन सिन्धु घाटी में बाहर से मगाई जाती थी । ◆ सिन्ध तथा मेसोपोटामि दोनों सभ्यताओं में म शक्ति की उपासना ह थी तथा दोनों के निव बैल, बतख, पाषाण स्त को पवित्र मानते थे।
सैन्धव सभ्यता की सम् का प्रमुख कारण उस विदेशी व्यापार था।
सिन्ध प्रदेश एवं ईरान बीच विनिमय की क व्यापारिक मण्डी फ की खाड़ी में बहरीन में थी।
उद्भव, उत्थानए अवसान
हड़प्पा संस्कृति अस्तित्व मोटे तौर 2500 ई०पू० से 1800 पू० के बीच रहा। र जीवन पद्धति में रूपता बनी रही।
हड़प्पा पूर्व बस्तियों के अवशेष पाकिस्तान के निचले सिन्ध और बलूचिस्तान प्रान्त में तथा राजस्थान के कालीबंगा में मिले हैं। हड़प्पा पूर्व किसान उत्तर
गुजरात के नागवाड़ा में भी रहते थे।
सिन्धु सभ्यता के मकान आयताकार थे।
डप्पा संस्कृति की नागरिकोत्तर अवस्था
मध्य एवं पश्चिमी भारत में, दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई देते हैं। इनका काल मोटे तौर पर 1800 ई० पू० से 1200 ई० पू० तक हो सकता है।
हड़प्पा संस्कृति की नागरिकोत्तर अवस्था को उपसिन्धु संस्कृति भी कहते हैं इसका उत्तर हड़प्पा संस्कृति नाम और भी अधिक प्रचलित है।
उत्तर हड़प्पा संस्कृतियाँ मूलतः ग्रामीण सभ्यता एवं ताम्र पाषाणिक थी।
पकाई हुई ईटे हरियाणा के भगवानपुरी में उत्तर हड़प्पाई अवस्था में मिली है, पर इसके सिवा और कहीं नहीं पाई गई है।’
स्वात घाटी को उत्तर हड़प्पा संस्कृति का उत्तरी छोर माना जाता है।
हड़प्पोत्तर काल के लोग काला धूसर ओपदार मृदभाण्ड का प्रयोग करते थे।
रागी भारत के किसी भी हड़प्पा स्थल में अभी तक नहीं देखा गया है। आलमगीरपुर में उत्तर हड़प्पाई लोग कपास भी उपजाते थे।
आमतौर से सभी उत्तर हड़प्पाई स्थलों में मानव मूर्तिकाओं और वैशिष्टय सूचक चित्राकृतियों का अभाव है।
पतन
हड़प्पा सभ्यया के उद्भव की भाँति ही उसके विघटन का प्रश्न भी एक जटिल समस्य है।
इसके परवर्ती चरण में 2000 से 1700 ई० पू० के बीच किसी समय हड़प्पा कालीन सभ्यता का स्वतन्त्र अस्तित्व धीरे-धीरे विलुप्त हो गया।
इस सभ्यता के पतनोन्मुख और अन्ततः विलुप्त हो जाने के अनेक कारण हैं जो निम्नलिखित हैं-
1. वाह्य आक्रमण
2.- भूतात्विक परिवर्तन
3. जलवायु परिवर्तन
4. विदेशी व्यापार में गतिरोध
5. साधनों का तीव्रता से उपभोग
6. बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदा
7. प्रशासनिक शिथिलता
इस सभ्यता के विघटन के बारे में विद्वानों में मतैक्य है।