उत्तराखंड का प्रागैतिहासिक काल 

IAS JI | HISTORY NOTES

प्रागैतिहासिक काल

 

मानव सभ्यता के प्रारंभिक विकास, जीवनशैली, पाषाण उपकरणों और प्राचीन संस्कृति का विस्तृत अध्ययन

UPSC • UKPSC • SSC • अन्य प्रतियोगी परीक्षाएँ

विश्वसनीय अध्ययन सामग्री के लिए — IAS JI 

📖 परिचय : उत्तराखंड का प्रागैतिहासिक काल

प्रागैतिहासिक काल मानव इतिहास का वह प्रारंभिक कालखंड है, जिसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए लिखित साक्ष्य उपलब्ध नहीं होते हैं। इस काल का अध्ययन मुख्य रूप से पुरातात्त्विक अवशेषों, पत्थर के औजारों, गुफाओं, शैलचित्रों, मानव एवं पशुओं के कंकालों तथा अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर किया जाता है।

उत्तराखंड राज्य में भी अनेक स्थानों से प्रागैतिहासिक काल से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इनमें पाषाणकालीन उपकरण, गुफाएँ, शैलचित्र, कंकाल तथा धातु के उपकरण प्रमुख हैं। ये पुरातात्त्विक अवशेष इस क्षेत्र में प्राचीन मानव की उपस्थिति, उसकी जीवनशैली, रहन-सहन और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हैं।

उत्तराखंड में प्राप्त इन साक्ष्यों के अध्ययन से यहाँ के प्राचीन मानव जीवन और सांस्कृतिक विकास की विभिन्न अवस्थाओं को समझने में सहायता मिलती है। इस लेख में हम उत्तराखंड के प्रागैतिहासिक काल से संबंधित प्रमुख पुरातात्त्विक साक्ष्यों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का अध्ययन करेंगे।

उत्तराखंड इतिहास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के नोट्स — IAS JI
www.iasji.com

 

लाखु गुफा-

सन 1963में लाखु अर्थात गुफा की खोज महेश्वर प्रसाद जोशी(M P) जोशी ने की थी। जो अल्मोड़ा के बाड़े छीना के दल बैंड के पास स्थित है। यहां पर मानव और पशुओं के सेल चित्र प्राप्त हुए हैं, जिनको रंगों से सजाया गया है। 

ग्वारखा गुफा :- उत्तराखंड के चमोली जिले में डुमरी गांव के पास अलकनंदा नदी घाटी में स्थित एक गुफा मिली है।जिसे पाषाण कालीन गुफा भी कहते हैं। 

इस गुफा की खोज 1993 में राकेश भट्ट के द्वारा की गई थी। यह स्थान गोपेश्वर से 12 किलोमीटर दूर स्थित है। यदि हम डुंगरी गांव से 1.5 किलोमीटर की ट्रैकिंग पर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। यहां पर पीले रंग का प्रयोग हुआ है जिसमें लाल और गुलाबी रंग के लगभग 41 रंगीन चित्र मिले हैं। इसमें मानव, बारहसिंगा, बकरी, लोमड़ी आदि के शैल चित्र शामिल है। मुख्य रूप से इन चित्रों में पशुओं को घेरा बनाकर या भगाते हुए दर्शाया गया है।

किमनी गांव:-

इस गांव की खोज सन 1998 में डॉक्टर एमपी जोशी ने की थी यह चमोली जनपद में थराली के निकट पिंडदान नदी घाटी में स्थित है। यहां पर हल्के सफेद रंग के चित्रित हथियारों एवं पशुओं के शैल चित्रों की प्राप्ति हुई हैं। अभी तक यह एक ऐसा स्थल है जहां पर काले रंग का प्रयोग हुआ है यहां पर एक आलेख प्राप्त हुआ है। जो लगभग विलुप्त हो चुका है जिस कारण कल है डॉक्टर यशोधर मतपाल के अनुसार यह आलेख लगभग 2100 से 1400 वर्ष पुराना है। तथा शंख लिपि में लिखा गया है। संकल्प वह लिपि है जिसको अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है।

लेवेथाप गुफा 

यह गुफा दीपा पानी से लगभग 3 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा में स्थित है। यहां से लाल रंग के चित्र शैली चित्र प्राप्त हैं। लेवेथाप गुफा का अभिप्राय लाल रक्त चित्र को माना जाता है। सेल चित्रों में मानव को शिकार करते तथा हाथों में हाथ डालकर नृत्य करते हुए दिखाई दिखाया गया है। अल्मोड़ा जनपद के सहायता से सामान्य स्थल कोटि के माने जाते हैं यहां से पूर्वी क्षेत्र की ओर गुफा का दृश्य देता है डॉक्टर यशोधर मतपाल के अनुसार इससे यह संभावना व्यक्त की गई है कि लैविटत और लाखों गुफा के निवासी कभी आपस में संपर्क में नहीं रहते होंगे।

पेटशाल 

यह गुफा अल्मोड़ा में स्थित है इसकी खोज डॉक्टर यशोधर मतपाल ने सन 1989 में की थी यहां से कठे रंग के मानव आकृतियां प्राप्त हुई है।

यह स्थल सुयाल नदी के प्रवाह क्षेत्र में स्थित है। 

फल सीमा 

यह गुफा अल्मोड़ा में स्थित है यहां से योग नृत्य आकृतियां प्राप्त हुई है। फल सीमा में दो चट्टानें हैं, जिस पर दो कप मार्क बने हुए हैं। 

हुडली गुफा

यह गुफा उत्तरकाशी में स्थित है यहां से नीले रंग के शैल चित्रों की प्राप्ति हुई है। हुडली के सेल चित्रों में नीले रंग का विशेष कर प्रयोग उल्लेखनीय है। यहां से काले रंग में शंख लिपि का एक लेख भी प्राप्त हुआ है।

FAQ QUESTION : उत्तराखंड के प्रागैतिहासिक काल के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. प्रागैतिहासिक काल किसे कहते हैं?

उत्तर: मानव इतिहास के उस कालखंड को प्रागैतिहासिक काल कहते हैं, जिसके लिखित साक्ष्य उपलब्ध नहीं होते हैं। इस काल की जानकारी पुरातात्त्विक अवशेषों के माध्यम से प्राप्त होती है।

2. उत्तराखंड में प्रागैतिहासिक काल के साक्ष्य किस प्रकार प्राप्त हुए हैं?

उत्तर: उत्तराखंड में पाषाण उपकरणों, गुफाओं, शैलचित्रों और अन्य पुरातात्त्विक अवशेषों के रूप में प्रागैतिहासिक साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

3. शैलचित्र किसे कहते हैं?

उत्तर: प्राचीन मानव द्वारा चट्टानों और गुफाओं की दीवारों पर बनाए गए चित्रों को शैलचित्र कहा जाता है।

4. प्रागैतिहासिक काल के अध्ययन के प्रमुख स्रोत कौन-कौन से हैं?

उत्तर: पाषाण उपकरण, गुफाएँ, शैलचित्र, कंकाल, हड्डियाँ और अन्य पुरातात्त्विक अवशेष इसके प्रमुख स्रोत हैं।

5. प्राचीन मानव पत्थर के औजारों का प्रयोग क्यों करता था?

उत्तर: प्राचीन मानव पत्थर के औजारों का उपयोग शिकार करने, लकड़ी काटने, भोजन तैयार करने और अपनी सुरक्षा के लिए करता था।

6. प्रागैतिहासिक काल को कितने प्रमुख भागों में बाँटा जाता है?

उत्तर: भारतीय उपमहाद्वीप के प्रागैतिहासिक अध्ययन में इसे मुख्य रूप से पुरापाषाण, मध्यपाषाण और नवपाषाण काल में बाँटा जाता है।

7. पुरापाषाण काल की प्रमुख विशेषता क्या थी?

उत्तर: इस काल में मानव शिकार और खाद्य संग्रह पर निर्भर था तथा पत्थर के खुरदरे औजारों का उपयोग करता था।

8. मध्यपाषाण काल में मानव जीवन में क्या परिवर्तन आया?

उत्तर: इस काल में छोटे आकार के पत्थर के औजारों अर्थात् सूक्ष्म पाषाण उपकरणों का प्रयोग बढ़ा।

9. नवपाषाण काल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या थी?

उत्तर: कृषि और पशुपालन का विकास नवपाषाण काल की प्रमुख विशेषता थी। इस काल में स्थायी निवास की प्रवृत्ति भी बढ़ी।

10. प्रागैतिहासिक काल में गुफाओं का क्या महत्व था?

उत्तर: गुफाएँ प्राचीन मानव के लिए प्राकृतिक आश्रय स्थल थीं। इनसे उसे मौसम और जंगली जानवरों से सुरक्षा मिलती थी।

11. प्रागैतिहासिक काल में मानव का मुख्य भोजन क्या था?

उत्तर: प्रारंभिक मानव जंगली फल, कंद-मूल, बीज, मछली और शिकार किए गए पशुओं के मांस पर निर्भर था।

12. प्रागैतिहासिक काल और ऐतिहासिक काल में क्या अंतर है?

उत्तर: प्रागैतिहासिक काल में लिखित साक्ष्य उपलब्ध नहीं होते, जबकि ऐतिहासिक काल में लिखित अभिलेखों और अन्य स्रोतों से जानकारी मिलती है।

13. प्रागैतिहासिक काल में धातुओं का क्या महत्व था?

उत्तर: धातुओं के प्रयोग से मानव के औजारों और हथियारों के निर्माण में बदलाव आया। तांबे और कांसे का उपयोग आगे के सांस्कृतिक चरणों में महत्वपूर्ण हुआ।

14. उत्तराखंड के प्रागैतिहासिक साक्ष्यों का अध्ययन क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: इन साक्ष्यों से हिमालयी क्षेत्र में प्राचीन मानव की उपस्थिति, जीवनशैली और सांस्कृतिक विकास को समझने में सहायता मिलती है।

15. प्रागैतिहासिक काल का अध्ययन किन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है?

उत्तर: यह विषय UPSC, UKPSC, SSC, रेलवे, पटवारी, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

📚 निष्कर्ष

उत्तराखंड का प्रागैतिहासिक काल राज्य की प्राचीन मानव सभ्यता और सांस्कृतिक विकास को समझने का महत्वपूर्ण आधार है। यहाँ प्राप्त पाषाण उपकरण, गुफाएँ और शैलचित्र प्राचीन मानव की जीवनशैली तथा गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हैं। इन पुरातात्त्विक साक्ष्यों का अध्ययन उत्तराखंड के इतिहास को जानने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उपयोगी है।

🙏 धन्यवाद!

ऐसे ही महत्वपूर्ण अध्ययन नोट्स, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए IAS JI से जुड़े रहें।

Visit IAS JI

 

Leave a Reply