भारत प्रारम्भ से ही धर्म प्रधान देश रहा है। वैदिक-कालीन धार्मिक जटिलता से उबारने में बौद्ध धर्म ने जनता की मदद की। छठी शताब्दी ई. पू. भारत में वर्ण-व्यवस्था का प्रचलन पृथक् जातियों के रूप में हो चुका था। कर्मकाण्ड धर्म के मुख्य अंग बन चुके थे, ब्राह्मणों ने इसे और जटिल तथा आडम्बरपूर्ण बना दिया था। यज्ञ तथा कर्मकाण्ड की जटिलता से मुक्ति पाने के लिए जनता व्यग्र थी।
धर्म विनाश की ओर अग्रसर था। ऐसे समय भारत में महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ जिन्होंने कि अपनी शिक्षाओं एवं सिद्धान्तों के कर्मकाण्ड एवं आडम्बरों में उलझी जनता को एक सहज, सरल एवं बोधगम्य धर्म रूपी प्रकाश से आलोकित किया।
महात्मा बुद्ध की जीवनी
गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। उनका जन्म 563 ई. पू. पूर्वोत्तर बिहार में कपिलवस्तु के निकट नेपाल की तराई में लुम्बनी ग्राम के आम्रकुंज में हुआ था। इनके पिता शुद्धोधन शाक्य कुल के क्षत्रियवंशी राजा थे, जिनकी राजधानी कपिलवस्तु थी। गौतम बुद्ध के जन्म के सातवें दिन ही इनकी माता महामाया का देहान्त हो गया, अतः इनकी मौसी महाप्रजापति गौतमी ने इनका लालन-पालन किया। गौतम बुद्ध के जन्म के समय ही उन्हें देखकर कालदेव तथा ब्राह्मण कौडिन्य ने यह भविष्यवाणी की थी कि वह या तो चक्रवर्ती राजा बनेंगे अथवा महान संन्यासी।
गौतम बुद्ध बचपन से ही चिन्तनशील थे एवं प्रायः जम्बू वृक्ष के नीचे ध्यानमग्न बैठे रहते थे। उनकी इन गतिविधियों को देखते हुए 16 वर्ष की आयु में ही गौतम बुद्ध का विवाह पड़ोसी कोलियगण की सुन्दरी कन्या भद्रा कात्यायनी (यशोधरा-इनके अन्य नाम गोपा, बिम्बा भी मिलते हैं) से कर दिया गया। इनका एक पुत्र भी हुआ। किन्तु गौतम बुद्ध प्रसन्न नहीं हुए वरन् उसे मोह बन्धन का ‘राहू’ माना एवं उसका नाम राहुल रखा।
गौतम बुद्ध की विचारशील प्रवृत्ति को समृद्ध कुल का विलासिता से परिपूर्ण वैवाहिक जीवन भी बदल न सका। निरन्तर ध्यानमग्न एवं चिन्तनशील गौतम बुद्ध के लिए गृहस्थ जीवन का आकर्षण बेमानी था। गौतम बुद्ध के मन में वैराग्य की भावना को बलबती करने में उनके जीवन सम्बन्धी चार दृश्यों ने अहम् भूमिका अदा की।
ये चार दृश्य थे-
1. एक जर्जर शरीर वाला वृद्ध,
2. एक रोगग्रस्त व्यक्ति,
3. एक मृत व्यक्ति,
4. एक प्रसन्न मुद्रा में भ्रमणशील संन्यासी जो सांसारिक मोहों से मुक्त प्रसन्नचित्त था।
जहाँ प्रथम तीन दृश्यों को देखकर दुखमय जीवन के प्रति गौतम बुद्ध के मन में घोर वितृष्णा हुई, वहीं चौथे दृश्य ने उन्हें दुःख निरोध का मार्ग दिखाया।
गौतम बुद्ध के चिन्तनशील क्रिया
कलापों से चिन्तित उनके पिता शुद्धोधन अपने पुत्र को सांसारिक भागों में रमाने के लिए सतत् प्रयासरत थे। एक रात अनेक रमणीय गणिकाओं का नृत्य देखते-देखते गौतम बुद्ध सो गये। रात को अचानक जब उनकी नींद खुली तो साज- श्रृंगार विहीन निद्रामग्न गणिकाएँ उन्हें काफी विद्रूप एवं भयानक दिखायी दीं। कुछ के बाल बिखरे हुए थे एवं कुछ लगभग निर्वस्त्र थीं एवं भयानक खर्राटे भर रही थीं। इस दृश्य क्रम ने गौतम बुद्ध के मन में गृह त्याग की भावना को दृढ़ किया। अन्ततोगत्वा पत्नी यशोधरा एवं पुत्र राहुल को सोता छोड़कर 29 वर्ष की आयु में उन्होंने गृह त्याग दिया।
गृह त्याग के पश्चात् ज्ञान की खोज में गौतम बुद्ध अलार कलाम एवं रुद्रक रामपुत्र जैसे आचार्यों के पास गये परन्तु उन्हें सन्तोष नहीं मिला। तत्पश्चात् कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा एवं अस्सागी आदि पाँच ब्राह्मणों के साथ घोर तपस्या की। ज्ञान प्राप्त न होने पर तपस्या त्यागी और सुजाता नामक कन्या के हाथों भोजन ग्रहण किया। इस कारण इन पाँच ब्राह्मणों ने उनका साथ छोड़ दिया। अब गौतम बुद्ध गया में निरन्जना नदी के किनारे एक पीपल के वृक्ष के नीचे इस दृढ़ निश्चय के साथ बैठे कि अब ज्ञान प्राप्त करके ही रहेंगे। ‘मार’ (कामदेव) के नेतृत्व में अनेक पैशाचिक तृष्णाओं ने उनकी समाधि भंग करने के अनेक असफल प्रयास किये। अन्ततः आठवें दिन वैशाख पूर्णिमा को उन्हें ज्ञान (बोधि) प्राप्त हुआ और वे बुद्ध कहलाये।
ज्ञान प्राप्ति के पश्चात् बोधगया में ही तपस्सु और भल्लिक नामक दो बंजारों को सर्वप्रथम अपना शिष्य बनाया। गया से ऋषिपत्तन (सारनाथ) पहुँचे। यहाँ पर उन्हें उरूवेला में छूटे पाँच ब्राह्मण साथी कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा एवं अस्सागी प्रथम धर्मोपदेश दिया। यह धर्मोपदेश ही “धर्म चक्र प्रवर्तन” पुनः मिले। इन्हें ही सारनाथ में गौतम बुद्ध ने जान का अपना कहलाया। सम्राट अशोक ने इसी घटना को शाश्वत् रूप देने के स्थापना की। प्रथा का यश नामक धनाढ्य व्यक्ति भी संघ का स्थापना की। प्रथम पाँच ब्राह्मण शिष्यों के अतिरिक्त अनेक वैस्यों सहित कुराते संघ के सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर धर्म प्रचार करने का आदेश दिया। धर्म प्रचार की कड़ी में गौतम बुद्ध काशी के पश्चात् उरुवेला गये यहाँ ‘काश्यप’ नामक कट्टर ब्राह्मण उनका शिष्य जकाते ताजगृह पहुँचे तो सारि पुत्र और महामोद्ग्ल्यायन उनके शिष्य बने।
भ्रमण करते हुए जब वे कपिलवस्तु पहुँचे तो महाप्रजापति गौतमी (बुद्ध की मौसी) ने प्रव्रज्या ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की। अपने शिष्य आनन्द ‘जो नारी के समाना धिकार के सर्वप्रथम प्रचारक हुए’ के कहने पर नारी को संघ में सर्वप्रथम प्रवेश दिया। बाद में बुद्ध के पिता, पत्नी, पुत्र, भाई (देवदत्त) ने भी बौद्ध धर्म स्वीकार किया। बाद में शाक्य गणराज्य के राजा भद्रिक, उसके सहयोगी आनन्द, अनुरुद्ध एवं उपालि आदि ने भी बौद्ध धर्म अपनाया। जीवन के अन्तिम समय में पावापुरी में बुद्ध ने चुन्द नामक सुनार के घर भोजन ग्रहण किया। इस कारण वे उदर विकार से पीड़ित हुए (कुछ विद्वानों के अनुसार चुन्द के यहाँ माँस खाने से पेचिश हुई)। इसी अवस्था में वे कुशीनगर आये। यहीं पर 483 ई. पू. 80 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हुई। बौद्ध धर्म में इस घटना को महापरिनिर्वाण कहा गया है। महापरिनिर्वाण के पश्चात् गौतम बुद्ध के अवशेषों को 8 भागों में विभाजित किया गया। मगध के राजा अजातशत्रु ने तथा इस क्षेत्र के गणराज्यों ने स्तूप निर्मित कर बुद्धावशेषों को सुरक्षित रखा। महान मौर्य सम्राट अशोक ई. पूर्व तीसरी सदी में बौद्ध धर्म के अनुयायी हो गये।
बौद्ध धर्म के सिद्धान्त एवं शिक्षाएँ
बौद्ध धर्म बुद्धिवादी धर्म था, इसमें अन्धविश्वासों का स्थान नहीं था। बौद्ध धर्म के अनुसार मनुष्य के जीवन का चरम लक्ष्य है निर्वाण प्राप्ति। महात्मा बुद्ध ने अपनी मौसी महाप्रजापति गौतमी से कहा था, ‘धर्म वही है जो वीतराग का उपदेश देता है, जो इच्छाओं का दमन करता है।’ गौतम बुद्ध ने संसार को दुःख से परिपूर्ण माना तथा इसका प्रमुख कारण तृष्णा को बताया। गौतम बुद्ध को जो ज्ञान प्राप्त हुआ वह ज्ञान क्या था ? दिलाय को बताया आर्य सत्य एवं अस्टांग मार्ग का अनुसरण वस्तुतः यह ज्ञान था कि मानव जीवन कैसे सुखमय हो। इसके दार्शनिक मों का प्रमुख आधार चार आर्य सत्य है।
1. दुःख-गौतम बुद्ध के अनुसार समस्त संसार दुःख से मिलन प्रिय का वियोग एवं इच्छित वस्तु का प्राप्त न होना व्याप्त है। यहाँ जन्म मरण, जरा (वृद्धावस्था), व्याधि अप्रिय आदि सभी दुःख हैं।
2. दुःख समुदाय समुदाय का अर्थ है कारण। गीतम बुद्ध के अनुसार संसार में व्याप्त दुःखों का कोई-न-कोई कारण अवश्य है। उन्होंने समस्त दुःखों का कारण तृष्णा (पिपासा अथवा लालसा) बतलाया है। आसक्ति एवं राग के उद्भव का कारण तृष्णा ही है। आसक्ति के प्रमुख कारण रूप, शब्द गंध, रस आदि हैं। बुद्ध का मत है कि अपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति के लिए मनुष्य बार-बार जन्म लेता है और मनुष्य की यहाँ तृष्णा उसके दुःख का कारण बनती है। 3. दुःख निरोध-निरोध का अर्थ है दूर करना। गौतम ने दुःख निरोध या दुःख निवारण के लिए तृष्णा का उच्छेद या उन्मूलन आवश्यक बताया है।
4. दुःख निरोध मार्ग- गौतम बुद्ध के अनुसार संसार में प्रिय लगने वाली वस्तु को तृष्णा का परित्याग ही दुःख निरोध मार्ग प्रशस्त करना है। दुःख का विनाश करने के लिए गौतम बुद्ध ने जिस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया उसे दुःख निरोध गामिनी प्रतिपदा कहा जाता है। गौतम बुद्ध के अनुसार अष्टांगिक मार्ग दुःख निरोध गामिनी प्रतिपदा है। अर्थात् अष्टांगिक मार्ग का पालन करने से दुःख का निवारण सम्भव है।
अष्टांगिक मार्ग गौतम बुद्ध द्वारा प्रतिपादित दुःख निरोध हेतु आठ मार्ग निम्नवत् हैं-
1. सम्यक् दृष्टि-चार आर्य सत्यों की सही परख।
2. सम्यक् वाणी-धर्मसम्मत एवं मृदु वाणी का प्रयोग।
3. सम्यक् संकल्प भौतिक वस्तु एवं दुर्भावना का त्याग।
4. सम्यक् कर्मसत् कर्म करना। (अच्छा काम करना)
5. सम्यक् आजीव सदाचारी जीवन जीते हुए ईमानदारी से आजीविका कमाना।
6. सम्यक् व्यायाम-विवेकपूर्ण प्रयत्न एवं शुद्ध विचार ग्रहण करना। अशुद्ध विचारों को त्यागते रहना।
7. सम्यक् स्मृति अपने कर्मों के प्रति विवेक तथ प्रत्येक क्रिया के प्रति सचेत रहना। सावधानी को सदैव स्मरण रखना। अर्थात् मन, वचन, कर्म को
8. सम्यक् समाधि-चित्त की समुचित एकाग्रता जिससे ज्ञान प्राप्त हो सके। लोभ द्वेष, आलस, बीमारी एवं अनिश्चर इससे चित्त एकग्र होगा एवं सुख की प्राप्ति होगी। की स्थिति से दूर रहने के उपाय करना ही सम्यक् समाधि है।
बुद्ध के अनुसार यदि व्यक्ति अष्टांगिकार अग्रसर मार्ग मध्यम प्रतिपदा (मध्य मार्ग) कहलाता है। क्योंकि बुद्ध ने होता है। निरोध हेतु गौतम द्वारा प्रतिपादित यह अष्टांगिक अत्यधिक काया क्लेश में संलग्न रहना दोनों को वर्जित माना है। गौतम बुद्ध का मानना था कि व्यक्ति को मध्यम मार्ग का अनुशीलन करते हुए शुद्धतापूर्वक नैतिक जीवन व्यतीत करना चाहिए।
दस शील तथा आचरण
चार आर्य सत्यों के साथ-साथ निर्वाण प्राप्ति के लिए महात्मा बुद्ध ने सदाचार तथा नैतिक जीवन पर भी बल दिया है। उनके अनुसार दस शीलों का अनुशीलन नैतिक जीवन का मूल आधार है। ये दस शील हैं
(1) अहिंसा
(2) सत्य
(3) अस्तेय (चोरी न करना)
(4) अपरिग्रह (धन संग्रह न करना)
(5) ब्रह्मचर्य
(6) नृत्य व संगीत का त्याग
(7) सुगन्धित पदार्थों का त्याग
(8) असमय भोजन का त्याग
(9) कोमल शय्या का त्याग
(10) कामिनी कंचन का त्याग।
बौद्ध संघ के भिक्षुओं के लिए तो सभी उपर्युक्त दस शीलों का अनुशीलन आवश्यक था। मगर गृहस्थ लोगों के लिए प्रथम पाँच शीलों के अनुसरण को ही आवश्यक बताया है। इस प्रकार बुद्ध ने आचरण की शुद्धता हेतु उक्त शीलों का अनुशीलन आवश्यक माना है। चार आर्य सत्य, अष्टांगिक मार्ग एवं दस शीलों के अलावा बौद्ध धर्म के अन्य सिद्धान्त निम्नवत् हैं- क्षणिकवाद-गौतम बुद्ध संसार को नित्य न मानकर क्षणभंगुर मानते थे। उनके अनुसार संसार की प्रत्येक वस्तु क्षणिक तथा निरन्तर परिवर्तनशील है। अनीश्वरवाद-जैन धर्म की ही तरह बौद्ध धर्म में भी ईश्वर की सत्ता में विश्वास नहीं था।
प्रतीत्य समुत्पाद-प्रतीत्य समुत्पाद बौद्ध दर्शन तथा सिद्धान्त का मूल तत्व है। बुद्ध के अनुसार एक वस्तु के विनाश के पश्चात् दूसरे की उत्पत्ति होती है। संसार की प्रत्येक वस्तु विशिष्ट परिस्थितियों तथा कारण से पैदा होती है। इसी कार्य-कारण के सिद्धान्त के तहत संसार की सभी वस्तुएँ सापेक्ष और परिस्थिति तथा किसी कारण विशेष पर निर्भर होने के कारण परिमित और अस्थायी हैं। कार्य-कारण का यही सिद्धान्त प्रतीत्य समुत्पाद कहलाता है। कर्मवाद-बौद्ध धर्म में कर्म फल के सिद्धान्त को तर्कसंगत माना है।
अनात्मवाद-बुद्ध आत्मा की परिकल्पना को स्वीकार नहीं करते। बौद्धों के अनात्मवाद के सिद्धान्त के तहत यह मान्यता है कि आत्मा शाश्वत या चिरस्थायी वस्तु नहीं है कि अगले जन्म में विद्यमान रहे। उनके अनुसार व्यक्ति के अवसान के साथ आत्मा का भी अवसान हो जाता है। पुनर्जन्म-ईश्वर और आत्मा में विश्वास न होते हुए भी बुद्ध का पुनर्जन्म में विश्वास था। उनके अनुसार कर्म फल पुनर्जन्म का कारण तो है पर कर्मफल को अगले जन्म में ले जाने वाला माध्यम आत्मा नहीं है। उन्होंने पुनर्जन्म को भी कार्य-करण नियम द्वारा संचालित माना है।
जिस प्रकार पानी मैं एक लहर उठकर दूसरी को जन्म देकर स्वयं समाप्त हो जाती है, ठीक उसी तरह कर्म-फल चतना के रूप में पुनजन्म का कारण होता है। जाति-प्रथा में अविश्वास जाँति पाँति के भेद को मिटाकर बौद्ध संघ के द्वार सभी जातियों के लिए खोले। निर्वाण बौद्ध धर्म में जीवन का परम लक्ष्य निर्वाण प्राप्ति माना है। जीवन-मरण चक्र से मुक्ति ही निर्वाण है। बौद्ध धर्म के निर्वाण का सिद्धान्त वैदिक धर्म के निर्वाण के सिद्धान्त से पूर्णतः भिन्न है। वैदिक धर्मानुसार सत्कर्मों से व्यक्ति में निहित आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाती है और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति मिलती है। अर्थात् मृत्यु पर ही निर्वाण सम्भव है। जबकि बौद्ध धर्म के अनुसार निर्वाण इसी जन्म में प्राप्त किया जा सकता है जबकि महापरिनिर्वाण मृत्यु के बाद ही सम्भव है।
बौद्ध संघ
बौद्ध धर्म में संघ का भी महत्वपूर्ण स्थान है। धर्म प्रचार का संघ आवश्यक अंग था। सारनाथ में धर्म चक्र प्रवर्तन के पश्चात् पाँच ब्राह्मण शिष्यों (कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा, अस्सागी) के साथ गौतम बुद्ध ने सर्वप्रथम संघ की स्थापना की। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है बौद्ध संघ का संगठन गणतन्त्रात्मक प्रणाली पर आधारित था।
संघ में भिक्षुओं को नियमों का पालन अनिवार्य था। वे कसाय (गेरुआ) वस्त्र धारण करते थे। प्रातः काल भिक्षा माँगने एवं दिन में धर्म प्रचार उनकी जीवन-शैली थी। समय-समय पर ‘पातिमोक्ख’ विधि-निषेधों को भिक्षुओं की सभा में बताया जाता था। राहुल सांकृत्यायन के अनुसार गौतम बुद्ध ने संघ में साम्यवादी व्यवस्था को लागू किया था। अर्थात् संघ में वैयक्तिक सम्पत्ति का संग्रह निषेध था (मानव समाज, इलाहाबाद, 1993, पृ. 48-50)। विनय-पिटक में लिखा है, ‘जो कोई भिक्षु जानते हुए संघ के लाभ को व्यक्ति के लाभ के रूप में परिणत कराये, उसे प्रायश्चित लगेगा’ (विनय पिटक, पृ. 30)। संघ के नियमानुसार, अपराधी भिक्षुओं को दण्ड देने का भी प्रावधान था। गृहस्थ जीवन में रहकर बौद्ध धर्म को मानने वालों को उपासक एवं उपासिका कहा जाता था।
प्रारम्भिक अवस्था में बौद्ध धर्म के द्वार सभी वर्गों के लिए खुले थे। परन्तु कालान्तर में गौतम बुद्ध को नवीन सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए समझौतावादी नीति अपनानी पड़ी। अतः बुद्ध ने अल्पवयस्क, चोर, हत्यारों, ऋणी व्यक्ति, राजा के सेवक, दास एवं रोगी व्यक्ति का संघ में प्रवेश वर्जित कर दिया। अपने शिष्य आनन्द के आग्रह पर बुद्ध ने स्त्रियों को संघ में प्रवेश देते हुए चेतावनी भी दी थी कि स्त्रियों के प्रवेश से संघ चिरस्थायी नहीं
रह पायेगा।-संघ की कार्य-प्रणाली संघ की कार्य प्रणाली गणतन्त्रात्मक थी। इसकी प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार है-
नत्ति– संघ का प्रस्ताव पाठ।
ज्ञप्ति– प्रस्ताव के पहले उसकी सूचना।
अनुसावन-प्रस्ताव का पाठ।
छन्द-प्रस्ताव पर विवाद की स्थिति में डाला मत।
आसन प्रज्ञापक-सभा में बैठक व्यवस्था करने वाला अधिकारी।
गुल्हक– गुप्त मतदान ।
विवतक-प्रत्यक्ष मतदान।
कोरम – सभा की वैध कार्यवाही के लिए न्यूनतम उपस्थित सदस्यों की संख्या (कोरम) 20 थी।
उपसम्पदा– संघ में प्रविष्ट होने को प्रवज्या (उपसम्पदा) कहा जाता था।
बौद्ध महा संगीतियाँ
गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण के पश्चात् समय-समय पर बौद्ध धर्म की व्याख्या हेतु अनेक बौद्ध सभाओं का आयोजन किया गया जिन्हें बौद्ध संगीति के नाम से जाना जाता है। बौद्ध धर्म की व्याख्या हेतु 4 (चार) बौद्ध संगीतियों का आयोजन हुआ, जिनका विवरण इस प्रकार है-
प्रथम बौद्ध संगीति-
समय 483 ई. पू. (गौतम बुद्ध के निर्वाण प्राप्ति के कुछ समय पश्चात्) ।
स्थान-बिहार में राजगृह के शप्तपर्णी गुहा में।
शासक अजातशत्रु (ह्यक वंश) के शासन काल में।
अध्यक्ष महाकश्यप।
प्रमुख कार्य-गौतम बुद्ध के शिष्य उपालि ने स्मृति के
आधार पर संघ के नियमों का पाठ किया जिसे ‘विनयपिटक’ के रूप में संकलित किया गया। बुद्ध के एक अन्य शिष्य आनन्द ने सिद्धान्त तथा आचरण के विषयों पर बुद्ध के उपदेशों को सुनाया, जिसे ‘सुत्तपिटक’ के नाम से जाना जाता है।
द्वितीय बौद्ध संगीति-
समय-383 ई. पू.।
स्थान-चुल्लबग (वैशाली, बिहार)।
शासक कालाशोक (शिशुनाग वंश)।
अध्यक्ष यश (कहीं-कहीं सर्व कामनी एवं सवाक अमीर नाम भी अध्यक्ष के रूप में मिलता है)।
प्रमुख कार्य-पूर्वी भिक्षुओं एवं पश्चिमी भिक्षुओं के बीच विनय सम्बन्धी नियमों को लेकर मतभेद होने के कारण भिक्षु संघ दो सम्प्रदायों में विभाजित हो गया-
1. महासांधिक (पूर्वी गुट) –
जिन भिक्षुओं ने परिवर्तन के साथ विनयपिटक के नियमों को स्वीकार किया वे महासांधिक (परिवर्तनवादी) कहलाये। इनका नेतृत्व महाकाश्यप ने किया। इसे पूर्वी गुट भी कहते हैं। इनके अनुयायी वज्जी पुत्तक कहलाते थे। इनका क्षेत्र पहले वैशाली फिर पूरे उत्तर
भारत और बाद में आन्ध्र प्रदेश हो गया। इनके सिद्धान्त ग्रन्थ प्राकृत में हैं।
2. थेरवादी (पश्चिमी गुट) –
जिन भिक्षुओं ने बिना किसी परिवर्तन के विनयपिटक के मूल नियमों को स्वीकार किया वे थेरवादी अथवा स्थविर कहलाये। इनका नेतृत्व महा कच्चायन ने किया। इसे पश्चिमी गुट भी कहते हैं।
तृतीय बौद्ध संगीति-
समय-250 ई. पू.।
स्थान-पाटलिपुत्र (मगध की राजधानी)।शासक अशोक (मौर्य वंश)। अध्यक्ष मोगलिपुत्त तिस्स ।
प्रमुख कार्य-इस संगीति में महात्मा बुद्ध के उपदेशों का एक बार फिर संकलन किया गया तथा तृतीय पिटक अभिधम्म पिटक का संकलन किया गया। इसमें बौद्ध धर्म सिद्धान्त की दार्शनिक व्याख्या की गई है। तीनों पिटकों को त्रिपिटक नाम से सम्बोधित किया गया। इस संगीति में थेरवादियों का प्रभुत्व था।
चतुर्थ बौद्ध संगीति-
समय-प्रथम शताब्दी ई.।
स्थान-कुण्डलवन (कश्मीर)।
शासक कनिष्क (कुषाण वंश)।
अध्यक्ष-वसुमित्र, संगीति के उपाध्यक्ष अश्वघोष थे।
प्रमुख कार्य-
इस संगीति का आयोजन इस आशय से किया गया था कि बौद्धों के मतभेदों को दूर किया जा सके। इस संगीति में महासांधिकों का बोलबाला रहा। त्रिपिटक पर प्रमाणिक भाष्य ‘विभाषा शास्त्र’ की रचना इसी संगीति में हुई। इस संगीति के पश्चात् ही बौद्ध अनुयायी हीनयान तथा महायान दो सम्प्रदायों में विभाजित हो गये।
बौद्ध धर्म का प्रचार एवं विस्तार
त्रिपिटकाचार्य राहुल सांकृत्यायन के अनुसार, गौतम बुद्ध के जीवन काल में ही उनके उपदेशों का प्रचार एवं बौद्ध का विस्तार कोसी से कुरुक्षेत्र और हिमालय से विंध्याचल के प्रदेर्शा के बीच हो चुका था। बुद्ध का व्यक्तित्व इसके प्रसार का मुख्य कारण था। तत्कालीन आर्थिक-सामाजिक संरचना में बौद्ध मान्यताओं के अनुकूल था। बौद्ध धर्म सहज, सरल एवं धर्म का लोकप्रिय होना स्वाभाविक था क्योंकि वह युग की बोधगम्य था। न तो उसमें कर्मकाण्ड की जटिलता थी और न ही दर्शनशास्त्र की दुबोधता भारत में ही नहीं विदेशों में भी बौड धर्म का काफी प्रचार-प्रसार हुआ। बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के प्रमुख कारण अग्रवत् हैंl
1. तत्कालीन धार्मिक स्थिति -छठी शताब्दी ई. पू. भारत में प्रचलित वैदिक धर्म में इतने दोष और जटिलताएँ अपन्न हो गई जिनसे समाज त्रस्त हो गया था। ऐसे समय में बौद्ध धर्म की सरलता एवं बोधगम्यता से जनता इसकी ओर
सहज हो आकर्षित होती चली गई।
2. बुद्ध का व्यक्तित्व– महात्मा बुद्ध का व्यक्तित्व बौद्ध धर्म के प्रसार का सर्वप्रमुख कारण था। उनके प्रभावोत्पादक व्यक्तित्व से तत्कालीन लोग काफी प्रभावित हुए। उनके अनुयायी उन पर अपार श्रद्धा रखते थे। बुद्ध प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के पश्चात् ही कोई बात ग्रहण करने की सलाह देते थे। उनका सरल व्यक्तित्व, सहजता, अकाट्य तर्क एवं प्रभावशाली उपदेश ये कुछ ऐसी विशेषताएँ थीं कि राजा से रंक तक सभी लोग उनकी ओर आकर्षित हो उनके अनुयायी बने।
3. सिद्धान्तों की व्यावहारिकता -बौद्ध धर्म में मध्यम मार्ग पर विशेष जोर था। इसके सिद्धान्तों में ऐसी कोई बात नहीं थी जो कष्टसाध्य अथवा दुर्बोध हो। वस्तुतः इसके सिद्धान्तों की सरलता एवं व्यावहारिकता इसके प्रसार का प्रमुख कारण थी।
4. सामाजिक समानता-बुद्ध ने जाँति पाँति का घोर विरोध कर सामाजिक समानता पर विशेष बल दिया, अतः निम्न से निम्न वर्ग के लोगों का झुकाव भी बौद्ध धर्म की ओर हुआ।
5. प्रतिस्पर्दी धर्मों का अभाव- ब्राह्मण धर्म अपनी जटिलता के कारण एवं जैन धर्म अपने अत्यधिक कठोर सिद्धान्तों के कारण आम जनता को आकर्षित न कर सके जबकि बौद्ध धर्म में न तो बाह्मण धर्म जैसी जटिलता थी और न ही जैन धर्म जैसी सैद्धान्तिक कठोरता। अतः आम आदमी का रुझान बौद्ध धर्म की ओर ही बढ़ रहा था।
6. जनभाषा का प्रयोग –गौतम बुद्ध द्वारा बौद्ध धर्म के प्रचारार्थ अपनायी गई भाषा शैली अत्यन्त ही सरल एवं रोचक थी। उन्होंने अपने उपदेश सदैव लोक एवं जनभाषा पाली में ही दिये। परिणामस्वरूप उनके अनुयायियों की संख्या में अपार वृद्धि हुई।
7. बौद्ध संघ का योगदान-गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए बौद्ध संघ की स्थापना की। संघ का गठन भी उन्होंने गणतन्त्रात्मक प्रणाली पर किया। परिणामस्वरूप बौद्ध भिक्षुओं में पारस्परिक समानता व भ्रातृत्व की विकसित हुई, जो कि किसी भी धर्म के प्रचार और विकास के लिए आवश्यक होती है। बुद्ध ने अपने अनुयायियों को प्रेरणा देते हुए कहा था, “भिक्षुओं ! बहुत से लोगों के हित के लिए, बहुत से लोगों के सुख के लिए, भिन्न-भिन्न दिशाओं में जाओ।”
8. राजकीय संरक्षण-राजकीय प्रश्रय भी बौद्ध धर्म की उन्नति का प्रमुख कारण था। बिम्बसार, प्रसेनजीत, उदयन, प्रद्योत, अशोक, कनिष्क तथा हर्षवर्धन आदि राजाओं ने इस धर्म को राजकीय संरक्षण दिया। कुछ शासकों ने तो बौद्ध धर्म की राज्य धर्म घोषित कर दिया और उसके प्रचार-प्रसार में महती भूमिका अदा की। इस तारतम्य में कनिष्क एवं अशोक का नाम उल्लेखनीय है। अशोक ने तो बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु धर्ममहामात्र नियुक्त किये। उसके स्वयं के पुत्र एवं पुत्री (महेन्द्र, संघमित्रा) ने तो श्रीलंका में इस धर्म की पताका लहरायी। इतना ही नहीं अशोक ने स्तूप एवं स्तम्भों का निर्माण कराया, उन पर बुद्ध के उपदेश खुदवाये एवं बौद्ध धर्म के प्रचारार्थ विदेशों में भी प्रचारक भेजे। यही कारण है कि बौद्ध धर्म की अत्यधिक उन्नति हुई। कुषाण वंश के सम्राट कनिष्क ने भी बौद्ध धर्म अपनाया। उसने बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास किये। कनिष्क के समय में ही बौद्ध धर्म हीनयान व महायान दो सम्प्रदायों में बँट गया।
बौद्ध धर्म का प्रचार एवं विस्तार
इतिहासकार हैवल के अनुसार, भारत को एक राष्ट्र के सूत्र में संगठित करने का श्रेय बौद्ध धर्म को उसी प्रकार है, जिस प्रकार सैक्सनी के छोटे-छोटे राज्यों को संगठित करने का श्रेय ईसाई धर्म को है। भारत में राजनीतिक एकता का सूत्रपात बौद्ध धर्म ने ही किया। भारतीय संस्कृति को बौद्ध धर्म की देन निम्नवत् है-
1. कला को देन मूर्तिकला एवं शिल्पकला का उद्भव बौद्ध धर्म के द्वारा ही सम्भव हुआ। चैत्य, स्तूप और गुफा कलाओं का विकास बौद्ध धर्म की ही देन है। अजन्ता, एलोरा की चित्रकारी, कार्ले के गुहा मन्दिर, साँची; अमरावती और भरहुत के स्तूप बौद्ध कला के उत्कृष्टतम नमूने हैं।
2. साहित्य को देन बौद्ध धर्म ने भारतीय साहित्य के कोष में अपार वृद्धि की। पालि भाषा एवं उसके साहित्य का उत्तरोत्तर विकास हुआ। धीरे-धीरे पालि अन्तर्राष्ट्रीय भाषा बन गई। बौद्धों ने न केवल पालि में अपितु कालान्तर में संस्कृत में भी अनेक ग्रन्थों का सृजन किया। इनमें बुद्ध चरित, सौंदरानन्द, मंजूश्रीमूलकल्प, ललित विस्तार, मिलिन्दपन्हो आदि प्रमुख है।
3. दर्शन को देन कला एवं साहित्य के साथ-साथ भारतीय दर्शन भी बौद्ध धर्म का सदा ऋणी रहेगा। बौद्धों का दर्शन समृद्ध ही नहीं अपितु विचारोत्तेजक भी था। प्रतीत्य समुत्पाद, शून्यवाद, योगाचार, विज्ञानवाद एवं अनित्यवाद आदि अनेक दार्शनिक बौद्ध विचारधाराओं ने भारतीयों को ही नहीं भारतीय दर्शन को भी प्रभावित किया। आज जबकि भारत में बौद्ध धर्म प्रायः लुप्त हो चुका है तथापि बौद्ध दर्शन का महत्व यथावत् है। असंग, वसुमित्र, धर्मकीर्ति, दिङ्नाग आदि बौद्ध दार्शनिकों के अध्ययन के बिना कोई भी व्यक्ति दर्शन आचार्य नहीं बन सकता।
बौद्ध धर्म के पतन के कारण
छठी शताब्दी ई. पू. से लेकर गुप्तकाल तक उन्नतिशील बौद्ध धर्म में गुप्तकाल के पश्चात् पतन के लक्षण दृष्टिगोचर होने लगे जिसके कारण अग्रलिखित हैंl
1. बौद्ध धर्म का परिवर्तित स्वरूप कालान्तर में बौद्ध धर्म में जटिलताएँ आ गईं। बौद्धों ने कुछ हिन्दू देवी-देवताओं को भी अपने धर्म में स्थान देना प्रारम्भ कर दिया। वज्रयान सम्प्रदाय ने टोने-टोटके को बढ़ावा दिया। इस प्रकार मूल स्वरूप में आये उक्त परिवर्तन पतन का कारण बने।
2. संघ में भ्रष्टाचार पनपना- कालान्तर में बौद्ध विहार भ्रष्टाचार के केन्द्र बन गये। बौद्ध लोग भोग-विलास में लिप्त हो गये। मठों में धन संग्रह होने लगा। मठों में बौद्ध भिक्षु एवं भिक्षुणियों के प्रणय से जनसाधारण का बौद्ध भिक्षुओं से विश्वास उठ गया।
3. हिन्दू धर्म में सुधार – बौद्ध एवं जैन धर्म की उन्नति को देख हिन्दू धर्म ने भी अनेक आन्तरिक सुधार किये। शंकराचार्य, कुमारिल भट्ट तथा रामानुज आदि कुछ ऐसे हिन्दू दार्शनिक हुए जिन्होंने हिन्दू धर्म के दोषों को दूर किया। अतः इन्हीं के सत् प्रयासों से एक बार पुनः आम आदमी बौद्ध धर्म की जटिलता से त्रस्त हो हिन्दू धर्म की ओर आकृष्ट हुआ।
4. विभाजन गौतम बुद्ध के पश्चात् बौद्ध धर्म में निरन्तर विभाजन होते गये। महासांधिक, थेरवाद, हीनयान, महायान, वज्रयान आदि सम्प्रदायों की स्थापना से बौद्ध धर्म के मूल सिद्धान्त लगभग भुला ही दिये गये।
5. राजकीय संरक्षण का अन्त- भारत में पाल वंश के अन्त के साथ ही बौद्ध धर्म से राजकीय संरक्षण समाप्त हो गया। बौद्ध के अहिंसावादी सिद्धान्त के कारण राजपूत राजाओं ने हिन्दू धर्म को संरक्षण दिया।
6. विदेशी आक्रमण-बौद्ध विहारों में किया गया सम्पत्ति का संग्रह ही अन्ततः उनके पतन का कारण बना। हूण आक्रमण ने बौद्ध धर्म को पतन की ओर अग्रसर किया। मुसलमानों का आक्रमण भी इनके पतन का कारण बना। सीधा-सा कारण यह था कि बौद्ध मठ धन के गढ़ समझे जाते थे और प्रत्येक विदेशी आक्रमणकारी मठों पर आक्रमण कर धन प्राप्त करनाचाहता था।
IAS JI – महत्वपूर्ण FAQ प्रश्न
गौतम बुद्ध एवं बौद्ध धर्म
प्रश्न 1. बौद्ध धर्म के पतन के प्रमुख कारण क्या थे?
उत्तर: बौद्ध संघों में अनुशासन की कमी, राजकीय संरक्षण में गिरावट और विदेशी आक्रमण आदि।
प्रश्न 2. बौद्ध धर्म की प्रमुख शाखाएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर: थेरवाद, महायान और वज्रयान।
प्रश्न 3. बौद्ध धर्म के प्रमुख शिक्षा केंद्र कौन-कौन से थे?
उत्तर: नालंदा, विक्रमशिला, वल्लभी और सोमपुर महाविहार।
प्रश्न 4. क्या भारत में बौद्ध धर्म का पतन अचानक हुआ था?
उत्तर: नहीं, इसका पतन धीरे-धीरे हुआ था।
प्रश्न 5. गौतम बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था?
उत्तर: राहुल।
प्रश्न 6. बौद्ध धर्म का प्रमुख धार्मिक ग्रंथ कौन-सा है?
उत्तर: त्रिपिटक।
प्रश्न 7. नालंदा विश्वविद्यालय कहाँ स्थित था?
उत्तर: बिहार में।
प्रश्न 8. बौद्ध धर्म का प्रमुख सिद्धांत क्या है?
उत्तर: चार आर्य सत्य।
प्रश्न 9. बौद्ध धर्म में निर्वाण का क्या अर्थ है?
उत्तर: दुखों और तृष्णा से मुक्ति।
प्रश्न 10. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
उत्तर: बोधगया में।
IAS JI | Your Learning Destination
निष्कर्ष
भारत में उत्पन्न बौद्ध धर्म ने पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश दिया। भारत में इसके पतन की प्रक्रिया लंबी और जटिल थी। इसके पीछे राजकीय संरक्षण में कमी, बौद्ध संघों में अनुशासन का कमजोर होना, मठों की घटती स्थिति, धार्मिक प्रतिस्पर्धा तथा विदेशी आक्रमण जैसे अनेक कारण जिम्मेदार थे। नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्रमुख शिक्षा केंद्रों के विनाश ने भी भारत में बौद्ध धर्म की स्थिति को कमजोर किया।
इस प्रकार, बौद्ध धर्म भारतीय इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। भारत में इसका प्रभाव भले ही समय के साथ कम हुआ, लेकिन इसकी शिक्षाएँ आज भी विश्व के अनेक देशों में मानवता को शांति, प्रेम और सद्भाव का मार्ग दिखा रही हैं।
IAS JI
ज्ञान, शिक्षा और सफलता की ओर एक कदम
Read – 1.SINDHU GHATI SABHIYATA
2.TAJMAHAL