महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एवं गांधीजी के नेतृत्व में राष्ट्रीय आंदोलन का विस्तृत अध्ययन।
महात्मा गांधी अपने युग के महान नेता थे। उन्होंने सत्य अहिंसा और सत्याग्रह के आधार पर सन 1920 से 1947 तक राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व किया। सारे देश में राजनीतिक चेतना जागृत की और कांग्रेस के राष्ट्रीय आंदोलन को जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित कर दिया अंत में उनके प्रयासों से 15 अगस्त 1947 में भारत को आजादी प्राप्त हुई इसलिए उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है।
✦ गांधी जी का संक्षिप्त जीवन परिचय
महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद था। गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई को काठियावाड़ जिले के पोरबंदर नगर में हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी था जो राजकोट रियासत के दीवान थे एवं माता का नाम पुतलीबाई था।
इनकी माता धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। 13 वर्ष की आयु में गांधीजी का विवाह कस्तूरबा गांधी से कर दिया, भारत में स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद सन 1888 में बैरिस्टर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह इंग्लैंड चले गए।
इंग्लैंड जाने से पहले उनकी माता ने उनसे एक वचन लिया कि वह किसी भी स्त्री का गमन नहीं करेंगे एवं मांस एवं शराब का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने अपने इस वचन को भली-भांति निभाया सन 1851 में बैरिस्टर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद गांधी जी भारत लौट आए और मुंबई में वकालत शुरू कर दी।
✦ गांधीजी का दक्षिण अफ्रीका में प्रवास
सन 1893 गांधी जी को एक मुकदमे की पर में के लिए दक्षिण अफ्रीका जाना पड़ा वहां पर रंगभेद की नीति के आधार पर भारतीयों से गणना की जाती थी। तथा उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता था वह भारतीय को कुली काला आदमी या टामी आदि नाम से पुकारते थे। अफ्रीका में भारतीयों को व्यक्तित्व संपत्ति रखने का अधिकार नहीं था। उनको रात के 9:00 के बाद बाजार में घूमने नहीं दिया जाता था। गांधी जी इंग्लैंड के राज्य अधिकारियों के पास एक प्रार्थना पत्र भेजते हैं जिसमें भारतीयों के साथ किए जाने वाले अपमानजनक व्यवहार की आलोचना की जाती है। इस पत्र को पढ़ने के बाद उनके मन में यह चीज खटकती है इसके अतिरिक्त गांधी जी ने इंडियन ओपिनियन नामक समाचार पत्र प्रकाशित किया ताकि इसके द्वारा भारतीयों के पक्ष में आवश्यक प्रचार किया जा सके।
गांधी जी ने 1893 से 1914 तक अहिंसात्मक तरीके से संघर्ष किया यह संघर्ष 20 वर्ष तक चला। उनके प्रयासों के फल स्वरुप अफ्रीका के सरकार ने भारतीयों के विरुद्ध बने हुए अपमार्जन कानून को वापस ले लिया और भारतीयों पर कई प्रतिबंध जो लगे हुए थे, उनको हटा लिया गया गांधी जी को इस महान सफलता के परिणाम स्वरुप हयाती प्रताप और उनकी भारतवर्ष में भी लोकप्रियता बढ़ गई। अफ्रीका में गांधी जी के कार्यों के बारे में गोखले ने कहा था, अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों की सुरक्षा निषेध महात्मा गांधी ने आरंभ की बिना किसी स्वार्थ या इच्छा के उन्होंने भारत के लिए एक महान संघर्ष किया जिसके लिए भारत उनका सदैव आभारी रहेगा।
✦ गांधी जी का भारत में आगमन
सन 1915 ईस्वी में गांधी जी अफ्रीका से भारत आए और उन्होंने अहमदाबाद के निकट साबरमती ग्राम में अपना आश्रम बना लिया इसके पश्चात हुए जनहित कार्य में व्यस्त हो गए गांधी जी ने कहा मैं भारत में उसे तरीके को अपनाना चाहता हूं जिसका प्रयोग मैं दक्षिणी अफ्रीका में किया था और मैं यह जानना चाहता हूं कि भारत में उसका प्रयोग कहां तक संभव है गांधी जी ने सत्याग्रह करके भारतीयों को बोल पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश में मजदूरी के लिए ले जाने वाले पद्धति को बंद किया। सन 1917 में बिहार के चंपारण जिले के किसानों को ब्रिटिश सरकार के अत्याचारों से मुक्ति दिलाए सन 1919 में अहमदाबाद के मिल मजदूरों को मांगों को समर्थन में आमरण अनशन करके उनकी मांगे पूरी करवाई इस समय तक कांग्रेस पर गांधी जी का बहुत अधिक प्रभाव पड़ चुका था।
गांधी जी ब्रिटिश सरकार के सहयोगी के रूप में:-
गांधी जी ने भारतीय राजनीति में भाग लेना शुरू कर दिया था| गोखले के संवैधानिक सुधार और सरकार को सहयोग देने की नीति से यह पूर्ण रूप से प्रभावित थे। जिस समय गांधी जी भारत लौटकर आए उसे समय प्रथम विश्व युद्ध अपने प्रभावी रूप से चल रहा था। गांधी जी ने अंग्रेजों को यह कहा कि हम आपकी मदद करने को तैयार हैं| अतः उन्होंने स्थान स्थान पर जाकर यह भाषण दिया और कहा देशवासियों को ब्रिटिश सरकार की सहायता करनी चाहिए।
शुद्ध के अनुसार गांधी जी ब्रिटिश साम्राज्य की नागरिकता में विश्वास किया करते थे और उसमें गर्व का अनुभव करते थे इसलिए उन्होंने भारत सरकार को रंगरूटों की भर्ती तथा घायल व्यक्तियों की देखभाल के लिए अपनी सेवाएं अंग्रेजों के लिए खोल दी। प्रथम महायुद्ध में की गई सेवाओं के कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें पदक दिए।
प्रथम विश्व युद्ध जब समाप्त हुआ उसके बाद अंग्रेजों ने भारत को स्वराज घोषित नहीं किया। फिर भी अंग्रेजों का गांधी जी ने सहयोग किया सन 1919 के अधिनियम से सभी राष्ट्रवादी असंतुष्ट हो गए थे परंतु गांधी जी ने अपने समाचार पत्र यंग इंडिया के 31 दिसंबर 1919 ई के अंक में लोगों से अपील की ही वह अंग्रेजों का साथ दें।
✦ गांधी जी का भारत में आगमन – महत्वपूर्ण FAQ प्रश्न
1. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे?
उत्तर: 9 जनवरी 1915।
2. गांधी जी भारत किस बंदरगाह पर पहुँचे थे?
उत्तर: बॉम्बे (मुंबई)।
3. गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस जहाज द्वारा लौटे थे?
उत्तर: एस.एस. अरेबिया।
4. गांधी जी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
उत्तर: गोपाल कृष्ण गोखले।
5. गांधी जी ने भारत लौटने के बाद सबसे पहले किसका निर्देश माना?
उत्तर: गोपाल कृष्ण गोखले का।
✦ निष्कर्ष (Conclusion)
महात्मा गांधी का 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटना भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। उनके आगमन से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा और नई विचारधारा प्राप्त हुई। गोपाल कृष्ण गोखले के मार्गदर्शन में गांधी जी ने भारतीय परिस्थितियों को समझा और सत्य, अहिंसा तथा सत्याग्रह के सिद्धांतों को अपनाकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।
आगे चलकर चंपारण, खेड़ा और अहमदाबाद जैसे आंदोलनों के माध्यम से गांधी जी ने भारतीय राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका स्थापित की। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता को स्वतंत्रता संघर्ष का हिस्सा बनाया तथा स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
इस प्रकार, गांधी जी का भारत आगमन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक नए युग की शुरुआत थी, जिसने अंततः भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया।
IAS JI आपको सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
ज्ञान • मेहनत • सफलता